RANCHI: धनबाद चन्द्रपुरा सेक्शन वाया कतरासगढ़ रूट के फिर से चालू होने के कारण कई ट्रेनें अब गोमो, महुदा, जयचंदी पहाड़ के बजाय कतरासगढ़ होकर जाएंगी। इसमें 12019, 12020 हावड़ा-रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, 13351,13352 धनबाद-अलापूजा एक्सप्रेस, 15028, 15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुरमौर्य एक्सप्रेस और 13303, 13304 धनबाद-रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। ऐसे में अब ट्रेनों के टाइम टेबल में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।

1. 12019,12020 हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस 25 फरवरी से चालू।

-12020 राजाबेरा डिपार्चर 16.28, चन्द्रपुरा 16.37, धनबाद डिपार्चर 17.45 बजे होगा।

-12019 धनबाद डिपार्चर 09.25, चन्द्रपुरा 10.38, राजाबेरा 10.42, हावड़ा-धनबाद-हावड़ा व राजाबेरा-रांची-राजाबेरा के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं।

2. 13352,13351 अलापूजा-धनबाद-अलापूजा एक्सप्रेस 22 फरवरी से अलापूजा से व 24 फरवरी धनबाद से।

-13352 राजाबेरा डिपार्चर 11.45, चन्द्रपुरा 11.55, कतरासगढ़ 12.39, धनबाद अराइवल 13.30 बजे।

-13351 धनबाद डिपार्चर 10.30, कतरासगढ़ 11.00, चन्द्रपुरा 11.56, राजाबेरा 12.08, अलापूजा, राजाबेरा, अलापूजा के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं।

3. 15027,15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस, गोरखपुर से 24 फरवरी से शुरू, धनबाद से 24 फरवरी से शुरू।

-15027 राजाबेरा डिपार्चर 20.15, चन्द्रपुरा 20.25, कतरासगढ़ 21.10, धनबाद 22.05 बजे।

-15028 धनबाद डिपार्चर 02.37, कतरासगढ़ 03.11, चन्द्रपुरा 04.32, राजाबेरा प्रस्थान 04.45, हटिया,राजाबेरा,हटिया तथा धनबाद, गोरखपुर, धनबाद के टाइम टेबल में बदलाव नहीं।

4. 13304,13303 रांची-धनबाद-रांची, धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 फरवरी से रांची से व 26 धनबाद से शुरू।

-13304 राजाबेरा डिपार्चर 18.38, चन्द्रपुरा 18.48, कतरासगढ़ 19.25, धनबाद अराइवल 20.30 बजे।

-13303 धनबाद डिपार्चर 06.45, कतरासगढ़ 07.15, चन्द्रपुरा 09.00, राजाबेरा 09.10 बजे, रांची राजाबेरा रांची के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं