इसलिए निक ने प्रियंका को किया डेट
कानपुर।
प्रियंका और निक के रिलेशनशिप में होने की बातों को अब तो सब सच ही मानने लगे हैं भले ही ये कपल अपने रिश्ते में होने के खुलासे करे या न करे। हाल ही में निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने से दस साल बड़ी महिला को डेट करने की बात खुद ही बयां की है। सवाल का जवाब देते हुए उनका चेहरा ऐसे ब्लश कर रहा था कि मानों प्रियंका उनके सामने ही खड़ी हों। मालूम हो कि निक अभी सिर्फ 25 साल के हैं और प्रियंका ने एक दिन पहले ही 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। यहां देखें निक का ये वीडियो जिसमें उन्होंने खुद अपने से 10 साल बडी़ महिला के साथ रिलेशन में होने की बात कही है...


प्रियंका ने शादी को लेकर दिया बयान
प्रियंका ने शादी की बात पर अपने बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो शादी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका बोलीं कि वो जिसके भी साथ इस वक्त रिलेशन में हैं वो उन्हें अच्छे से समझने लगे हैं। उनके साथ प्रियंका ने जो समय बिताया और उन्हें समझा वो बहुत ही खास था। दोनों साथ में रह कर काफी खुश हैं और अच्छा समय बिताते हैं। अभी तक वो साथ में जहां भी गए उन्होंने उस क्वालिटी टाइम को अपनी याद बना लिया। कुछ दिनों पहले प्रियंका की शादी को लेकर उनकी मां मधु चोपडा़ का भी बयान आया था। वो तो बेटी की शादी के लिए खुश हैं, उन्होंने कहा प्रियंका जब चाहें शादी कर सकती हैं। फिलहाल इस इंटरव्यू में प्रियंका ने कहीं भी निक का नाम नहीं लिया।
निक जोनस ने किया खुलासा अपने से 10 साल बडी़ 'प्रियंका' को क्यों कर रहे डेट,देखें वीडियो
फैंस के बीच ऐसी फैली थी अफवाह
प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस के रिलेशन की बात दुनिया के सामने तब आई जब दोनों की एक साथ समय बिताते लंदन से कुछ तस्वीरें दिखी थीं। इसके बाद दोनों हमेशा ही साथ में स्पॉट होने लगे और एक दूसरे के साथ एक कपल की तरह तस्वीरें साझा करने लगे। फिर दोनों अकसर ही हाथों में हाथ डाले नजर आने लगे। दोनों के हाथों में सेम रिंग दिखना और फिर प्रियंका का निक को फैमिली से इंट्रोड्यूस कराना, ये सब देख कर तो यही लग रहा है कि ये एक कपल हैं और इनके बीच दोस्ती से ज्यादा ही रिश्ता है। दोनों हाल ही में इंडिया आए थे और गोवा में अकेले समय बिताने पहुंचे। वहां से भी दोनों की लंच डेट की तस्वीरें वायरल हो गईं और फिर एयरपोर्ट पर उनकी रिंग फिंगर में अंगूठियां भी दिखीं। ये सब बातें किसी के बिना कुछ कहे ही इनके रिश्ते के बारे में बहुत कुछ बयां कर दे रही थी।
निक जोनस ने किया खुलासा अपने से 10 साल बडी़ 'प्रियंका' को क्यों कर रहे डेट,देखें वीडियो

प्रियंका चोपडा़ ने अपने जन्मदिन पर महिलाओं को दी एक खास सौगात, बस करना होगा ये काम

प्रियंका-निक फिर हाथों में हाथ डाले हुए स्पॉट, इस वजह से खुश हो बीच सड़क पर झूम उठीं पीसी

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk