कभी-कभी ऐसा होता है कि कोई काम बनते-बनते अचानक रुक जाता है। हर जगह असफलता मिलने लगती है, तो समझिए कि कुछ नकारात्मक ऊर्जा आपका पीछा कर रही है। कैसे असफलताओं को सफलताओं में बदलें, इसके लिए कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं।

1. नमक का उपयोग करें

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के 9 आसान उपाय,होगी तरक्की

कई तरह के दुर्भाग्य से बचने के लिए एक चुटकी नमक लेकर अपने बाएं कंधे के ऊपर से फेंक दें (दाहिने कंधे से नमक फेंकना और ज्यादा दुर्भाग्य लाएगा)। विकल्प के तौर पर, आप नमक के पानी से स्नान करके भी अपने शरीर को दुर्भाग्य से मुक्त कर सकते हैं। अपने नहाने के गर्म पानी में बस दो चमच्च नमक मिला लें। दूसरा तरीका है हर कमरे के कोनों में और खिड़कियों के नीचे थोड़ा सा समुद्री नमक छिड़क दें। यह आपके घर को दुर्भाग्य से बचाएगा।

2. घोड़े की नाल

घोड़े की नाल को भी भाग्य में वृद्धि का कारण माना जाता है, क्योंकि वो "बुरी नजर से" आपको बचाती है। सुरक्षा के लिए घर में एक घोड़े की नाल टांगे या घोड़े की नाल के चिह्न को चेन में पहन लें - सिर्फ यह सुनिश्चित करें कि इसके सिरे ऊपर की तरफ रहें, अन्यथा सौभाग्य आपसे "दूर" जा सकता है।

3. खरगोश को पालें

कई संस्कृतियों में एक खरगोश के पैर को सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। इसमें ध्यान रखने की बात ये है कि यह पिछला बांया पैर होना चाहिए। इसके अतिरिक्त सौभाग्य को सक्रिय करने के लिए इसे सहलाया और थपकाया जाना चाहिए।

4. कपूर जलाएं

नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिये बहुत सी संस्कृतियों में कई लोगों द्वारा वर्षों से कपूर जलाया जाता है। कपूर की बत्ती या सूखा कपूर खरीद लें और इसे जलाएं। इसे जलने की जगह धुआं छोड़ना चाहिए। जलते हुए कपूर का धुंआ सारे घर में फैलाने के लिए इसे लेकर सारे घर में घूमें।

5. रत्नों और पत्थरों का उपयोग करें

कई रत्नों और पत्थरों में पौराणिक गुण पाये जाने की मान्यता है। सुरक्षा प्रदान करने, नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने और सौभाग्य लाने के लिए इनका उपयोग किया जाता है। काला टरमोलाइन आपको नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है, जैसे दूसरों की दुर्भावना भरी इच्छाओं से। गुलाबी स्फटिक नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर सकारात्मक ऊर्जा लेन में सहायक होता है। कुछ अन्य पत्थर भी नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए उपयोग में लाये जा सकते हैं, जो निम्न हैं: माणिक, क्वार्टज, पेरिडॉट, ओब्सीडियन, जैस्पर, काले गोमेद, पन्ना, फिरोजा, नीला पुखराज, सिट्रीन और तामड़ा।

6. अच्छे कर्म करें

अच्छे काम करके कुछ सकारात्मक कर्मो की प्राप्ति करना, अपना भाग्य बदलने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। ऐसा करके आप इस जीवन या पहले के जीवन में किये बुरे कर्मों का भुगतान करते हैं। सच्ची भावना के साथ लोगों की मदद करना महत्वपूर्ण है।

7. प्रार्थना करें

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के 9 आसान उपाय,होगी तरक्की

ईश्वर से प्रार्थना या जिस भी आध्यात्मिक शक्ति में आपको विश्वास हो, उससे प्रार्थना आपको अच्छा भाग्य फिर से पाने में सहायक होगा। नियमित प्रार्थना करना याद रखें, और पहले किये गलत कामों और नकारात्मक विचारों के लिए क्षमा मांगें। प्रार्थना के दौरान खुद को एक व्यक्ति के तौर पर समझने का प्रयास करें और सोचें कि क्या आप स्वयं की बेहतरी के लिए कुछ कर सकते हैं।

8. प्रकाश की शक्ति का उपयोग करें

अपने घर में अधिक चमकदार लाइट्स लगाना दुर्भाग्य से छुटकारा पाने और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने का अच्छा उपाय है।

9. जगह बदलना

माना जाता है कि किसी दूसरी जगह जाने से भी दुर्भाग्य से छुटकारा मिलता है, क्योंकि इससे दुर्भाग्य पीछे रह जाता है और आपकी अनुपस्तिथि में ख़त्म हो जाता है।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, तो आपके पास नहीं होगी पैसे की कमी

किचन और बेडरूम के वास्तु दोष से रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट

 


Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk