टक्कर के बाद वाहन सहित चालक फरार, राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेदौं गांव के पास घटना, करछना का था युवक

PRAYAGRAJ: हादसे में बाइक सवार नीरज तिवारी (21) की मौत हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित बेदौ गांव के पास की है। बाइक में टक्कर के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया। राहगीरों ने खबर पुलिस को दी। युवक की जेब से पुलिस को मोबाइल मिला। मोबाइल में दर्ज नंबर पर परिजनों को जानकारी दी गई।

बाइक से लौट रहा था घर

करछना एरिया के डीहा निवासी नीरज पुत्र राकेश तिवारी दो भाइयों में छोटा था। बताते हैं कि शनिवार को वह बाइक से शहर आया था। लौटते समय बेदौ गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के मोबाइल से परिवार वालों को दुर्घटना की जानकारी दी।