कानपुर। बेली डांस और अदाओं से बाॅलीवुड स्टार्स को अपना मुरीद बनाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही का आज 28वां जन्मदिन है। नोरा का जन्म 6 फरवरी, 1992 को कानाडा में बेस्ड एक पंजाबी परिवार में हुआ था। एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया था कि वो भले ही कनाडा में जन्मी हों पर खुद को दिल से भारतीय ही मानती हैं। हालांकि अपने बर्थडे का केक उन्होंने को स्टार वरुण धवन संग काटा। जानें इस बर्थडे पार्टी में कौन-कौन से सेलेब्स आए।
नोरा फतेही बर्थडे: वरुण धवन संग केक काट कर जन्मदिन किया सेलिब्रेट,देखें शानदार तस्वीरें
एली ने नोरा को दी कड़ी टक्कर

अपने बर्थडे पर नोरा ने डार्क पिंक कलर का मिनी टाॅप पहना था जिसमें वो काफी हाॅट दिख रही थीं पर एली अवराम ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। वहीं एली ऑरेंज कलर का शिमर मिनी टाॅप पहने नजर आईं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
नोरा फतेही बर्थडे: वरुण धवन संग केक काट कर जन्मदिन किया सेलिब्रेट,देखें शानदार तस्वीरें
रसेल और कीच दिखे साथ

रसेल और कीच भी नोरा के बर्थडे पर उन्हें विश करने पहुंचे थे। रसेल ने डार्क ब्लू डेनिम जीन्स जंप शूट पर गोल्डन जैकेट पहनी थी। वहीं कीच ने आसमानी रंग की टी-शर्ट पर व्हाइट पैंट और स्नीकर्स पहने थे। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री काफी खूबसूरत लग रही है।
नोरा फतेही बर्थडे: वरुण धवन संग केक काट कर जन्मदिन किया सेलिब्रेट,देखें शानदार तस्वीरें
ये सितारे भी बने बर्थडे का हिस्सा
वहीं नोरा की बर्थडे पार्टी का हिस्सा बनने के लिए काॅमेडियन सुनील ग्रोवर और करिश्मा तन्ना भी आए। वहीं सैफी अली खान की पिछली रिलीज 'बाजार' से डेब्यू करने वाले लीड एक्टर रोहन मेहरा भी पार्टी की शान बने।
नोरा फतेही बर्थडे: वरुण धवन संग केक काट कर जन्मदिन किया सेलिब्रेट,देखें शानदार तस्वीरें
इस फिल्म से किया था बाॅलीवुड डेब्यू
नोरा फतेही ने बाॅलीवुड में साल 2014 में फिल्म 'रोर टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने नोरा को इंडस्ट्री में एक पहचान दिलाई जिसके बाद एक-एक कर उनके पास लगातार आठ ऑफर्स आए। इसके बाद वो 2015 में इमरान हाशमी की फिल्म 'मिस्टर एक्स' में साॅन्ग 'अलिफ से' पर परफार्म करती दिखीं।
नोरा फतेही बर्थडे: वरुण धवन संग केक काट कर जन्मदिन किया सेलिब्रेट,देखें शानदार तस्वीरें
अब तक इतनी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
नोरा इसके बाद कई फिल्मों के आइटम साॅन्ग में नजर आईं। पिछले साल रिलीज हुई जाॅन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के आइटम साॅन्ग 'दिलबर' पर नोरा ने बेहतरीन बेली डांस परफार्म किया। नोरा ने बताया कि उन्होंने गाने में कुछ स्टेप्स खुद ही कोरियोग्राफ किए हैं। वहीं राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' में उन्होंने 'कमरिया' साॅन्ग पर अपना जलवा बिखेरा। इसके अलावा वो कई साउथ की फिल्मों में आइटम नंबर फिल्मा चुकी हैं।
नोरा फतेही बर्थडे: वरुण धवन संग केक काट कर जन्मदिन किया सेलिब्रेट,देखें शानदार तस्वीरें
बाहुबली प्रभाष संग है ये कनेक्शन
वहीं फिल्म 'बाहुबली' से जवां दिलों की धड़कन बने एक्टर प्रभाष के साथ भी नोरा ने रोमांस किया है। दरअसल 'बाहुबली' में एक आइटम साॅन्ग फिल्माया गया था जिसमें नोरा के साथ दो लड़कियां और हैं जो प्रभाष संग गाने की धुन पर फिल्म में रोमांटिक होती नजर आ रही हैं।
नोरा फतेही बर्थडे: वरुण धवन संग केक काट कर जन्मदिन किया सेलिब्रेट,देखें शानदार तस्वीरें

 


नोरा फतेही के हाथ लगी शानदार डील, इन सुपरस्टार्स के साथ आएंगी नजर

तस्वीरें: मलाइका अरोड़ा को गर्ल्स नाइट पर भी अकेले नहीं छोड़े अर्जुन कपूर, लगता है अब दूर रहना मंजूर नहीं

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk