- यूपी के तीन कॉलेज के लिए स्टेडियम में हुआ था ट्रायल

- पांच खेलों के ंिलए महज सात खिलाडि़यों का चयन

मेरठ। स्पो‌र्ट्स कॉलेज में एडमिशन के लिए खिलाडि़यों में रुचि कितनी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रायल के लिए महज 105 खिलाड़ी पहुंचे। हालात यह रही अधिकारियों को इंतजार तक करना पड़ा।

3 कॉलेज के लिए था ट्रायल

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कक्षा छह से एडमिशन के लिए यूपी के तीन कॉलेज के लिए रविवार को ट्रायल था। इसमें गुरू गोविंद सिंह स्पो‌र्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह कॉलेज गोरखपुर और स्पो‌र्ट्स कॉलेज सैफई के लिए ट्रायल हुआ था।

पढ़ाई के साथ खेल भी

इन तीन स्पो‌र्ट्स कॉलेज में पढ़ाई के साथ खेल का अभ्यास भी कराया जाता है। इसमें क्लास 6 से एडमिशन होता है।

इन खिलाडि़यों का चयन

एथलेटिक्स- विमल प्रताप राय, वीरेंद्र सिंह

कबड्डी- मीतू

कुश्ती- रमाकांत

क्रिकेट- संकल्प सिंह, अखिल त्यागी

जिमनास्टिक- मुकेश कुमार यादव

जिम का शुभारंभ आज

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 70 लाख की लागत से बने नए जिम का शुभारंभ आज कमिश्नर आलोक सिन्हा सुबह 9 बजे करेंगे।