i ankho dekhi

- जिला अस्पताल में 10 बजे तक नहीं आए थे कई डॉक्टर्स, 2 बजे तक कई हो गए गायब

- सीएमओ ने शनिवार को लगाई थी फटकार, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक करनी है ड्यूटी

GORAKHPUR: जिला अस्पताल में डॉक्टर्स से आठ घंटे की ड्यूटी लेना टेढ़ी खीर है। अभी शनिवार को ही सीएमओ ने सभी डॉक्टर्स-एंप्लाइज को फटकार लगाते हुए टाइम पर अस्पताल आने और टाइम से ही जाने को कहा था लेकिन सोमवार को इसका कहीं भी असर नहीं दिखाई दिया। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की टीम सोमवार को जिला अस्पताल पहुंची। सुबह 10 बजे तक कई डॉक्टर्स ओपीडी में पहुंचे ही नहीं थे। वहीं काफी लेट से पहुंचे कई डॉक्टर्स 2 बजते ही गायब होने लगे जबकि उन्हें 4 बजे तक रहना है।

एनसीडी क्लीनिक

9.50 बजे

न्यू बिल्डिंग स्थित एनसीडी क्लीनिक में सिर्फ दो स्टाफ नर्स नजर आई। डॉक्टर के नहीं होने के कारण वह खुद ही पेशेंट देख रही थीं। डॉक्टर की कुर्सी काफी देर तक खाली पड़ी थी। कई एंप्लाइज भी नहीं आए थे जबकि डॉक्टर समेत यहां सात कर्मचारियों की तैनाती है।

रूम नं। 43, बाल रोग विभाग

10 बजे

ओपीडी के कमरा नंबर 43 में चलने वाले बाल रोग विभाग में भी डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। यहां कोई डॉक्टर नहीं था। बाहर पेशेंट खड़े होकर परेशान हाल में डॉक्टर का वेट कर रहे थे। कोई यह भी बताने वाला नहीं था कि डॉक्टर कब तक आएंगे।

वर्जन