-गोताखोरों ने 5 को बचाया एक मासूम का नहीं चला पता

क्कन्ञ्जहृन् : राजधानी में शुक्रवार को एक नाव हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से गंगा नदी पार कर रही नाव गंगा में डूब गई। नाव में एक ही परिवार के 6 सदस्य सवार थे। जिसमें 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद 5 लोगों को बचा लिया। जबकि एक 8 वर्षीय बच्चा गंगा में डूब गया। जिसकी तलाश जारी है। अचानक हुए हादसे की वजह से नाव में सवार सभी लोगों की जान खतरे में आ गई। ये हादसा पटना के कृष्णा घाट के ठीक सामने हुआ। गंगा नदी में डूबे बच्चे का नाम विवेक कुमार है। लगातार गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे रहे। लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस का मामना है कि बच्चा गंगा में डूब जाने की वजह से कहीं और बहकर चला गया है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

नाव हादसे की जानकारी मिलते ही पीरबहोर के थानेदार गुलाम सरवर मौके पर पहुंच गए और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस की जांच में जो बात सामने आई है। उसके अनुसार सभी लोग नाव से गंगा पार कर पटना आ रहे थे। गंगा नदी की सफाई का काम भी चल रहा है। इस काम में एक बड़ा जहाज लगा है।

जहाज के चलते हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जहाज उस समय स्टार्ट हुआ था। जिस कारण गंगा नदी के पानी में तेज़ हल्फे उठने लगे। तेज़ हल्फ़ा की वजह से ही नाव हादसे का शिकार हो गया। गंगा में डूबा विवेक वैशाली जिले के महनार के रहने वाले देव कुमार का बेटा है। हादसे के दौरान विवेक का 6 साल का भाई रौशन भी डूब गया था। लेकिन उसे बचा लिया गया। मासूम विवेक की तलाश देर शाम तक जारी रही। इस बीच परिजन रो-रोकर परेशान थे।