- शेखपुरा के महिला कॉलेज का अधिग्रहण कराने का होगा प्रयास

क्चढ्ढ॥न्क्त्रस्॥न्क्त्रढ्ढस्नस्न/क्कन्ञ्जहृन्: महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने के लिए अब कॉलेजों में भी कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही शेखपुरा के महिला कॉलेज का अधिग्रहण कराने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किया जाएगा। यह बात राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रो। उषा विद्यार्थी ने शनिवार को शेखपुरा में कही। महिला आयोग की सदस्य ने शनिवार को शेखपुरा के कई कॉलेजों तथा जेल और अस्पताल का निरीक्षण किया। इस बीच स्टूडेंट्स ने महिलाओं की स्थिति पर ¨चता जताई। विद्यार्थी के साथ भाजपा नेत्री डॉ। पूनम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर भी साथ थे। इस बाबत स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए महिला आयोग की सदस्य उषा विद्यार्थी ने बताया कि महिला कर्मियों के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए की गई सरकारी व्यवस्था को पहले से मजबूत किया जा रहा है।