कानपुर। प्रियंका ने अपने फियांसे निक जोनस को उनके बर्थडे पर एक खास अंदाज से जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से निक के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो निक के गालों को प्यार से चूमती दिख रही हैं। प्रियंका और निक की तस्वीर के बैकग्राउंड में स्टेडियम नजर आ रहा है जिसे देख कर लग रहा है कि दोनों साथ में कोई मैच देखने के लिए गए थे, जिस दौरान ये तस्वीर ली गई। प्रियंका ने इस तस्वीर को फैंस से साझा कर निक को हैप्पी बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी'।
तस्वीरें : निक जोनस ने फियांसे संग ऐसे मनाया इंगेजमेंट के बाद पहला बर्थडे,प्रियंका ने भी किया खास अंदाज में विश
इस तरह काटा बर्थडे केक

निक जोनस ने प्रियंका संग ग्राउंड पर अपने कई फ्रेंड्स की मौजूदगी में एक परफॉर्मेंस दी और उसके बाद केक काट कर सबसे पहले प्रियंका को खिलाया। जैसे ही निक केक का टुकडा़ लेकर प्रियंका के पास तक पहुंचे प्रियंका ने उन्हें गले लगा लिया और अपने हाथों से निक को केक खिलाने लगीं। इस मूमेंट को वहां बैठे दर्शकों ने खूब इंजॉय किया और अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छा गई हैं। निक हमेशा की तरह अपने बर्थडे पर बडे़ ही कूल अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लू टीशर्ट और लूज डेनिम जीन्स पहनी थी। वहीं प्रियंका ने रेड कलर का ऑफ सोल्डर स्लिम वन पीस पहना हुआ था और दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे दिख रहे थे।  
तस्वीरें : निक जोनस ने फियांसे संग ऐसे मनाया इंगेजमेंट के बाद पहला बर्थडे,प्रियंका ने भी किया खास अंदाज में विश
निकयंका की शादी का ये बडा़ खुलासा
प्रियंका और निक अपनी शादी को एक दिन का अफेयर नहीं बनाना चाहते बल्कि इस मौके पर तीन चार दिन तक एंज्वॉय करना चाहते हैं। इसलिए दोनों ने तय किया है कि मुंबई में ही करीब तीनों दिनों तक हिंदू रिती-रिवाजों से शादी के सभी फंग्शन होगें और फिर तीसरे दिन दोनों शादी के बंधन में बंधने के बाद लॉस एंजेलिस में विदेशी ढंग से शादी को अंजाम देंगे। सगाई के बाद से दोनों अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड दिखते हैं और अकसर हर जगह साथ घूमते स्पॉट हो जाते हैं। इस बार दोनों निक के बर्थडे पर उनके फैंस और फ्रेंड्स के साथ उनका जन्मदिन सेलीब्रेट करते नजर आए।
तस्वीरें : निक जोनस ने फियांसे संग ऐसे मनाया इंगेजमेंट के बाद पहला बर्थडे,प्रियंका ने भी किया खास अंदाज में विश





बर्थडे से पहले निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा की शादी के बारे में सामने आई नई जानकारी


प्रियंका-निक ने इस हॉलीवुड कपल के स्टाइल को किया कॉपी, अब हो रहे ट्रोल

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk