- सुमो ने कहा-एक भी पॉवर प्लांट लगाने में विफल रहे हैं नीतीश

PATNA: आम बजट में देश के विभिन्न राज्यों के लिए घोषित पांच अल्ट्रा मेगा पॉवर प्लांट में से एक बिहार में लगेगा। यह जानकारी एक्स डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को फोन पर हुई बातचीत में यह जानकारी सेन्ट्रल एनर्जी मिनिस्टर पीयूष गोयल ने दी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार की लचर इलेक्ट्रिक सप्लाई को देखते हुए यह निर्देश दिया है। कहा कि क्0 वर्षो तक बिहार के सीएम रहने के दौरान नीतीश कुमार एक भी पॉवर प्लांट लगाने में विफल रहे हैं और बिहार का अपना बिजली उत्पादन देश के अन्य राज्यों से सर्वाधिक कम मात्र सवा सौ मेगावाट रहा है।

यूपी के बाद बिहार को हिस्सेदारी

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कर में उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को फ्,8क्फ्9ब् करोड़ जो गुजरात (क्,ख्क्7म्ख् करोड़) से तीन गुणा, कर्नाटक (क्,90फ्8क् करोड़), आंध्र प्रदेश (क्,म्99म्9 करोड़) से दोगुना से भी ज्यादा और पश्चिम बंगाल (ख्,89क्म्भ् करोड़), मध्य प्रदेश (ख्,98009 करोड़) व महाराष्ट्र (ख्,क्7979 करोड़) से एक लाख करोड़ से अधिक की राशि की हिस्सेदारी मिलेगी। इसके साथ ही बिहार की पंचायतों व शहरी निकायों को पहले की तुलना में अब चार गुणा से अधिक राशि प्राप्त होंगी। इनमें ख्क्,0भ्7 करोड़ पंचायती राज संस्थाओं को, जबकि ख्,म्फ्7 करोड़ शहरी निकायों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर नीतीश कुमार जनता को बरगलाने में लगे हैं।