AURANGABAD/PATNA : औरंगाबाद के मदनपुर थाना के पचरुखिया जंगल में गुरुवार को नक्सलियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। तकरीबन आधा घंटा तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवानों के हथियार से फाय¨रग शुरू करते ही नक्सली भाग खड़े हुए।

नक्सलियों ने शुरू कर दी फायरिंग

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों की ओर से 25 चक्र गोली चलाई गई। एएसपी (अभियान) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पचरुखिया जंगल में विवेक का दस्ता मौजूद था। दस्ते के दो संतरी पहाड़ पर मोर्चा लिए हुए थे। सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों के जंगल में पहुंचते ही पहाड़ पर बैठे नक्सलियों ने फाय¨रग शुरू कर दी। जवानों के मुंहतोड़ जवाब के बाद नक्सली फाय¨रग करते हुए जंगल की ओर भाग निकले। उल्लेखनीय है कि गुजरे शनिवार को देव थाना क्षेत्र में गोदाम पर और सूदी बिगहा गांव में हथियारबंद नक्सलियों ने हमला कर दिया था। भाजपा के विधान पार्षद राजन कुमार सिंह के चाचा नरेंद्र प्रसाद सिंह की हत्या कर दी थी। उसके बाद से नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। एएसपी (अभियान के मुताबिक) मुठभेड़ के बाद पचरुखिया में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।