-बीएचयू के वीसी ने एसएस हॉस्पिटल में नई सुविधाओं का किया शुभारंभ

-पेन एंड पेलिएटिव वॉर्ड, नवनिर्मित आईसीयू व एयरकंडीशंड एंबुलेंस से पेशेंट्स को मिलेगी राहत

VARANASI

बीएचयू का एसएस हॉस्पिटल अपने यहां आने वाले पेशेंट्स को बेहतर चिकित्सा देने के लिए कुछ न कुछ बेहतर करने का प्रयास करता रहता है। इसी क्रम में शुक्रवार को बीएचयू के वीसी प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने हॉस्पिटल के थर्ड फ्लोर पर बने देश के पहले पेन एंड पेलिएटिव वॉर्ड का इनॉगरेशन किया। वीसी प्रो। त्रिपाठी ने फ‌र्स्ट फ्लोर पर बने नवीनीकृत हाईटेक आईसीयू व दान में मिली एयरकंडीशन एंबुलेंस का भी शुभारम्भ किया। सारनाथ की निवासी सुमन माथुर ने यह एंबुलेंस दान में दिया है। नवीनीकृत किये गये आईसीयू के शुभारंभ से गंभीरावस्था में भर्ती पेशेंट्स के मृत्युदर में भ्0-म्0 प्रतिशत की गिरावट आऐगी।

ताकि सभी को मिले समान इलाज

एसएस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स लाउंज में हुए समारोह में वीसी ने कहा कि यहां गरीब मरीज इलाज कराने आते हैं, हमें इसे और अधिक पेशेंट फ्रेंडली बनाना है। ताकि सभी मरीजों को इलाज की सुविधा समान रूप से प्राप्त हो सके। स्वागत हॉस्पिटल के एमएस डॉ। ओपी उपाध्याय ने किया। डॉ उपाध्याय ने हॉस्पिटल में पिछले क्भ् दिनों के दौरान पेशेंट्स के हित को लिए गये निर्णयों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर आईएमएस मॉडर्न मेडिसीन के डीन प्रो। केके त्रिपाठी, डायरेक्टर प्रो। वीके शुक्ला, पेन क्लिनिक एंड पेन मैनेजमेंट डिवीजन के डीन प्रो। वी रस्तोगी तथा एनिस्थियोलॉजी एण्ड क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष प्रो। पी रंजन आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन पेन मैनेजमेंट डिवीजन की सीनियर रेजिडेंट डॉ। अदिति सूरी ने किया।

बॉक्स

एमएमवी को मिला लेक्चर कॉम्प्लेक्स

बीएचयू के वीसी प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने एमएमवी में नवनिर्मित लेक्चर कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन किया। क्0 करोड़ की लागत से बने कॉम्प्लेक्स में लेक्चर थियेटर से लेकर टीचर्स के लिए केबिन की व्यवस्था है। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रो। संध्या सिंह कौशिक, प्रो। गीता राय, प्रो। रीता सिंह, डॉ। मुक्ता सिंह, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो। ओएन सिंह, प्रो। जेपी राय आदि उपस्थित थे।