बरेली से पूरे प्रदेश में की जाएगी आपूर्ति

-मार्च से शुरू होगी सप्लाई

Bareilly : दुग्ध उत्पाद सहकारी संघ लिमिटेड पराग डेयरी की ओर से 12 फ्लेवर की सप्लाई आइसक्रीम प्रदेशभर में की जाएगी। यह आपूर्ति मार्च से शुरू होगी। आइसक्रीम बनाने का प्लांट बरेली में लगाया जा रहा है। इसी प्लांट में आइसक्रीम के अलावा अन्य प्रोडक्ट भी बनेंगे।

एक जनपद में एक होगा डीलर

पराग की ओर से आइसक्रीम की बिक्री के लिए एक जनपद में एक ही डीलर रखा जाएगा। जीएम ने बताया कि एक से अधिक लोगों को डीलरशिप मिलने से सेल प्रभावित होगी। डीलर्स की चयन प्रक्रिया जनवरी से शुरू हो जाएगी।

12फ्लेवर में मिलेगी आइसक्रीम-

आम, अमरूद, तरबूज, अंगूर, काजू, बदाम, अनार, इमली, लीची, इलायची, संतरा, केला के स्वाद की आइसक्रीम की आपूर्ति की जाएगी।

52बीघा में लगाई जा रही फैक्ट्री

प्रदेश के सभी जिलों में चंद महीनों में पराग की आइसक्रीम मिलने लगेगी। बरेली में 52 बीघा में आइसक्रीम बनाने प्लांट तैयार की जा रही है। इसमें 70 फीसदी काम पूरा हो गया है।

152 करोड़ हुआ खर्च

लंबे समय से बदहाली की मार झेल रही पराग दुग्ध फैक्ट्री का खोया वजूद वापस दिलाने पर 152 करोड़ रुपए खर्च किए गए। लगभग तीन साल पहले सपा शासन काल में बजट जारी होने के बाद फैक्ट्री को नए सिरे से तैयार किया गया। अब फैक्ट्री में सभी व्यवस्थाएं लगभग दुरुस्त की जा चुकी हैं और आधुनिक मशीनें भी लग चुकी हैं।

वर्जन-

पराग के प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अभी तक कुछ ही फ्लेवर की आइसक्रीम पराग सेल करता था लेकिन अब 12 फ्लेवर में पराग की आइसक्रीम की बिक्री पूरे प्रदेश में की जाएगी।

गया प्रसाद, जीएम, दुग्ध उत्पाद सहकारी संघ बरेली