मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी जब से तय हुई है, तब से ही प्रियंका की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा भी काफी एक्साइटेड हैं। जी हां इसकी वजह यह है कि इस रॉयल शादी में परिणीति की भी लॉटरी लगने वाली हैं। हाल ही में परिणीति ने कहा था कि प्रिंयका और निक की शादी के दौरान जूता चुराई की रस्म को लेकर वो अपने होने वाले जीजू निक जोनस के साथ बार्गेनिंग कर रही हैं, ताकि जूतो की जोड़ी के बदले अपने जीजू से काफी रकम वसूल सकें। अब परिणीति की यह कोशिश रंग लाती दिख रही है।

प्रियंका-निक जोनस की शादी में परिणीति चोपड़ा अपने जीजू से वसूलेंगी 37 करोड़ रुपए!

जूते चुराई के लिए परिणीति ने निक से मांगे 5 मिलियन डॉलर्स
रिसेंटली 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए एक खास इंटरव्यू में परिणीति ने बताया कि उन्होंने इस शादी के दौरान जूता चुराई रस्म के लिए रकम फिक्स करने को दबाव निक जोनस पर बनाया हुआ है। परिणीति ने तो इस रस्म के दौरान जूते वापस करने के बदले 37 करोड़ रुपए की भारी भरकम डिमांड भी रख दी है। जी हां परिणीति ने बताया निक के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अब फाइनल अमाउंट फिक्स करना ही होगा। तो जब निक ने कहा कितना चाहिए, तो मैनें बोला 5 मिलियन डॉलर्स। इस पर निक ने जवाब दिया। ओके मैं तुम्हें '10 डॉलर्स' दूंगा। इस पर हंसते हुए परिणीति ने बताया कि फिलहाल जुता चुराई की रस्म के लिए फाइनल अमाउंट फिक्स नहीं हो पाया है। हो सकता है कि परिणीति को 5 मिलियन डॉलर यानि करीब 37 करोड़ रुपए मिल जाएं या फिर उन्हें 10 मिलियन डॉलर्स भी मिल सकते हैं। फिलहाल उस पल का हमें भी बेसब्री से इंतजार है।

प्रियंका-निक जोनस की शादी में परिणीति चोपड़ा अपने जीजू से वसूलेंगी 37 करोड़ रुपए!

2 दिसंबर को जोधपुर में होने वाली शादी में दिखेगा परिणीति का अंदाज
अब जबकि प्रियंका और निक की वेडिंग डेट फाइनल हो चुकी है। जी हां, सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के एक प्रसिद्ध शाही महल में होगी। शादी का यह कार्यक्रम 3 दिन का बताया जा रहा है, जो 30 नवंबर को शुरु होगा। फिलहाल हम तो परिणीति को बेस्ट विश ही दे सकते हैं कि इस शादी में उन्हें जूते चुराई के लिए अपने जीजू से ज्यादा से ज्यादा रकम मिले, आखिर वो निक की सबसे खास साली जो हैं।

अमिताभ बच्चन से जुड़े इन सवालों ने सबको कर दिया हैरान, हम देंगे सही जवाब

तस्वीरें : रणबीर-आलिया न्यूयॉर्क में साथ कर रहे शॉपिंग, कहीं इस बात के लिए तो नहीं हो रही तैयारी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk