patna@inext.co.in

PATNA : राजधानी में ऑनलाइन देह व्यापार का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। शहर में इन दिनों लगातार देह व्यापार के मामले सामने आ रहे हैं। जब दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने जब इसकी पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तहकीकात में पता चला कि राजधानी में ऑनलाइन लड़कियों की मंडी सज चुकी है। इस गिरोह के पास अमेरिका से लेकर दुबई तक की लड़कियां उपलब्ध हैं। मंडी चलाने वाले लोग खुलेआम अपनी वेबसाइट बनाकर इस धंधे को चला रहे हैं। हैरत की बात है कि ये सब पुलिस की नाके नीचे ही चल रहा है। लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

घंटे के हिसाब से तय होता है रेट

इस गिरोह का दावा है कि इनके पास अमेरिका से लेकर दुबई तक की लड़कियां उपलब्ध हैं। देशी लड़कियों की कीमत जहां 10 हजार रुपए है। वहीं विदेशी लड़कियों की कीमत 20 हजार है। इसके साथ ही तीन घंटे, दिन भर और पूरी रात के लिए रेट अलग-अलग तय है।

दर्जनों नाम से चल रहा वेबसाइट

डॉक बंगला स्कॉट, दानापुर एस्कॉट, बोरिंग रोड एस्कॉट सहित अन्य नामों से पटना में करीब दर्जनों वेबसाइट चल रहा है। इन वेबसाइट पर करीब 150 नंबर उपलब्ध है। सभी नंबर पर पहले वाट्सएप सुविधा उपलब्ध है।

हम लोग पहले भी देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते रहे है। आप अगर बता रहे हैं कि वेबसाइट पर इनका नंबर है, तो इसकी सूची तैयारी की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मनु महाराज, एसएसपी पटना

स्टिंग- 1

रिपोर्टर - मुझे एक लड़की चाहिए।

एजेंट- मिल जाएगी, लेकिन रेट अलग-अलग है।

रिपोर्टर - कितना रेट है?

एजेंट-तीन घंटे के लिए पांच हजार, दिन भर के लिए

7 और पूरी रात के लिए 10 हजार रुपए चार्ज है।

रिपोर्टर- अगर मुझे विदेशी लड़कियां चाहिए तो?

एजेंट- फिर तो रेट बढ़ जाएगा।

रिपोर्टर- विदेश में कहां की लड़कियां मिल जाएंगी?

एजेंट- दुबई, अमेरिका, थाईलैंड सहित अन्य देश

की लड़कियां मिल जाएंगी।

रिपोर्टर- अमेरिका की लड़की का रेट कितना है।

एजेंट - 3 घंटे के लिए 8 हजार, एक दिन के लिए 15 और पूरी रात के लिए 20

हजार रुपए।

रिपोर्टर- दुबई की लड़की का रेट क्या है?

एजेंट-सभी विदेशी लड़कियों का रेट एक ही है।

रिपोर्टर- अमेरिका की लड़की पटना तक कैसे आएगी?

एजेंट- सर, लड़की पटना में ही है। जो घूमने आती हैं, उनके हमलोग संपर्क में रहते हैं।

स्टिंग- 2

रिपोर्टर- हमें एक लड़की चाहिए।

एजेंट- हां मिल जाएगी।

रिपोर्ट- क्या चार्ज लगेगा?

एजेंट- हमारे यहां तीन घंटे का

तीन हजार है। रातभर के लिए

10 हजार है।

रिपोर्टर- नाइट का चार्ज ज्यादा

बता रहे हैं?

एजेंट- नहीं, ज्यादा नहीं है। इससे कम नहीं हो सकता।

रिपोर्टर- विदेशी लड़कियों का क्या रेट?

एजेंट- इनका रेट दुगना है।

रिपोर्टर- पहले मुझे लड़की चाहिए।

एजेंट- नहीं, पहले आप मुझे रुपए भेजो फिर लड़की देंगे।

।।। और फोन कट गया।

स्टिंग- 3

रपोर्टर-मुझे एक लड़की चाहिए।

एजेंट- कितने दिन के लिए चाहिए?

रिपोर्टर- एक दिन के लिए।

एजेंट- मिल जाएगी। एक दिन का 10 हजार रुपए लगेगा।

रिपोर्टर- लड़की का फोटो भेजिए।

एजेंट- पहले आप रुपया दीजिए।

रिपोर्टर- फोटो तो दिखा दो।

एजेंट- फोटो देखने के लिए पहले 500 रुपए जमा कराओ, फिर आगे बाद करना.... और फोन कट गया।

Crime News inextlive from Crime News Desk