फ्लायर : 3162 बेशकीमती कलाकृतियों को बिहार संग्रहालय में शिफ्ट किया जा रहा है

- बिहार संग्रहालय की तर्ज पर विकसित होगा पटना म्यूजियम

- -2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे लोकापर्ण

PATNA : नवनिर्मित बिहार संग्रहालय की तर्ज पर पटना म्यूजियम को भी अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकसित किया जाएगा। दोनों संग्रहालय की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। फिलहाल पटना म्यूजियम से फ्क्म्ख् बेशकीमती कलाकृतियों को बिहार संग्रहालय में शिफ्ट किया जा रहा है। पटना म्यूजियम में ऐतिहासिक महत्व की ब्फ्9ब्म् कलाकृतियां हैं। ख् अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार संग्रहालय में चार कला दीर्घाओं का लोकार्पण किया जाएगा। बुधवार का कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने सूचना भवन स्थित संवाद सभागार में पत्रकारों को यह जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग के सचिव चैतन्य प्रसाद मौजूद थे।

मंत्री ने बताया कि 7 अगस्त ख्0क्भ् को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय के 'बाल खंड' का लोकार्पण किया था। अब मुख्यमंत्री बिहार संग्रहालय की ऐतिहासिक प्रदर्शनी दीर्घा, क्षेत्रीय कला दीर्घा, समकालीन कला दीर्घा और बिहारी डायस्पोरा दीर्घा का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ख् अक्टूबर को एक चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रख्यात चित्रकार प्रकाश मयंती, हिम्मत शाह, प्रभाकर कोलते, सुब्रतो गंगोपाध्याय शामिल होंगे। ख् से म् अक्टूबर तक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें नामचीन कलाकारों एवं शिल्पकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।

सचिव चैतन्य प्रसाद ने बताया कि राजगीर और लखीसराय में प्राचीन कलाकृतियों के सर्वे के लिए नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय और शांति निकेतर से करार किया गया है। पूरे राज्य में बिखरी कलाकृतियों एवं मूर्तियों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन सभी आरक्षी अधीक्षकों को जारी की गई है। पटना म्यूजियम में खाली पदों को भी जल्द ही भरा जाएगा।