PATNA : पुलिस श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी सेवादारी कर रही है। लगातार क्ख् घंटे की डूयटी के बाद भी वह श्रद्धालुओं की हर स्तर से सेवा कर रहे हैं। वह सुरक्षा तक ही नहीं सिमटे हैं लोगों को पानी की व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। पुलिस का ऐसा भाव लोगों के अंदर न सिर्फ उनकी छवि बदल रहा है बल्कि हर किसी का दिल जीत रहा है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि वह संदिग्धों के लिए सख्त हैं और श्रद्धालुओं के लिए सेवादार। जवानों के साथ पुलिस अफसर भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। वह लोगों की मदद के लिए हमेशा लगे हुए हैं। किसी का बच्चा गायब हो या फिर कोई और समस्या हो वह हर स्तर से मदद कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने जवानों की तैनाती के पहले ही ये निर्देश दिया था कि किसी भी तरह से श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

एक पल नहीं आराम

पुलिस के जवानों को एक पल भी आराम नहीं है। क्ख् घंटे का शिफ्ट है और उन्हें गांधी मैदान में सुरक्षा के साथ लोगों के सहयोग का ध्यान रखना है। गेट पर तैनात जवानों को सुरक्षा का जिम्मा है और अंदर तैनात जवानों को सुरक्षा के साथ साथ लोगों की परेशानियों पर भी ध्यान रखना है। पुलिस के जवानों को लंगर भी मना किया गया है। वह खुद का पानी खरीद रहे हैं और कोई सामने प्यासा आ रहा है तो उसे भी पानी पिला रहे हैं।

सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी नहीं मार सकता पर

गांधी मैदान में सुरक्षा ऐसी है परिंदा पर नहीं मार सकता है। हर कोई सुरक्षा के घेरे में है। बिना सघन जांच पड़ताल के कोई भी व्यक्ति गांधी मैदान में प्रवेश नहीं कर सकता है। हवाई सुरक्षा के साथ साथ जमीन पर भी सुरक्षा का ऐसा खाका तैयार किया गया है जो देखते ही बन रहा है। पुलिस की टीम हर जेब की तलाशी ले रही है। किसी के भी जेब से खैनी की डिबिया तक अंदर नहीं जाने पा रही है। पुलिस की टीम मेटल डिटेक्टर के साथ हाथों से पूरे शरीर की जांच पड़ताल कर रही है। हर गेट के पास खैनी की डिबिया की भरमार है जिसे पुलिस वालों ने लोगों की तलाशी से निकाला है।

अफसर कर रहे हैं मानीटरिंग

अधिकारियों की टीम सुरक्षा कर्मियों की मानीटरिंग कर रही है। जवानों की डयूटी के साथ उनकी हर गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। जवान किस तरह से सुरक्षा में जिम्मेदारी निभा रहे हैं इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है। सीसी टीवी कैमरा से भी जवानों की पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा में कहीं से कोई चूक न हो इसके लिए कड़ा निर्देश है।

खुफिया तरीके से हो रही निगरानी

गांधी मैदान में लोगों की पड़ताल खुफिया तौर पर की जा रही है। इसकेलिए कई जवानों को सादे कपड़ों में लगाया गया है। एसएसपी मनु महाराज के साथ अन्य अफसर लगे हुए हैं। जवानों से वह समय समय पर फीडबैक ले रहे हैं।