BAREILLY

बरेलियंस के लिए पेट्रोल बेहतर

पब्लिक के मुताबिक डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी होने से अब डीजल और पेट्रोल के दाम में महज 10 से 12 रुपए का ही फर्क है। ऐसे में डीजल व्हीकल्स परचेज करना किफायत का सौदा नहीं है। पहले तो डीजल व्हीकल्स का रेट पेट्रोल व्हीकल्स से अधिक होता है। फिर कुछ वर्षो बाद डीजल व्हीकल्स की मेनटेनेंस महंगी पड़ती है। जबकि पेट्रोल व्हीकल्स इस मामले में किफायती हैं। जिसकी वजह है पेट्रोल व्हीकल्स उन्हें अधिक पसंद हैं। जिनकी कीमत कम, पिकअप हाई और मेनटेनेंस सस्ती होती है।

 

रनिंग स्पेस भी है कम

सुभाषनगर निवासी अरुण त्रिवेदी के मुताबिक बरेली में रनिंग स्पेस महानगरों की तर्ज जैसा काफी बड़ा नहीं है। यहां ज्यादातर लोग व्हीकल्स को किसी पार्टी, ऑफिस या कभी कभार टूर के लिए ही परचेज करते हैं। जिसकी वजह से बरेली में पेट्रोल व्हीकल्स प्रिफर किए जाते हैं। क्योंकि बरेली का रनिंग स्पेस अधिकतम 10 किमी। तक है। जबकि लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी में रनिंग स्पेस करीब 30 किमी। से अधिक है। कम स्पेस होने से अधिक दूरी तय न करने की वजह से पेट्रोल व्हीकल्स की डिमांड अधिक है।

 

वर्जन

पेट्रोल व्हीकल की डिमांड बढ़ी

कोरल मोटर्स के एमडी अजय अग्रवाल के मुताबिक पेट्रोल और डीजल में हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से पेट्रोल व्हीकल्स की सेल में 15 परसेंट तक का इजाफा तो वहीं, डीजल व्हीकल्स की सेल 15 परसेंट प्रभावित हुई है। जिसकी मुख्य वजह है बरेली में रनिंग स्पेस का कम होना, दूसरे दोनों व्हीकल्स की प्राइस में करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का डिफरेंस होना।

 

सीएनजी व्हीकल्स की भी क्वेरी

सचिन हुंडई के एमडी सचिन भसीन के मुताबिक शोरूम पहुंचकर कस्टमर्स डीजल, पेट्रोल के साथ ही सीएनजी व्हीकल्स की भी क्वेरी करते हैं। इसमें पॉल्युशन फ्री के प्रति अवेयरनेस तो है ही लेकिन उससे अधिक इस क्वेरी में फ्यूल के बढ़ते दामों से क्या बेहतर बचत का जरिया है, यह जानने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अधिकतर लोग पेट्रोल व्हीकल्स ही परचेज करते हैं.

 

पेट्रोल व्हीकल ही है बेहतर

रामपुर गार्डन निवासी राजीव गुप्ता ने हाल ही में फोर व्हीलर परचेज की है। उन्होंने बताया कि प्राइस रेंज के मुताबिक उसी मॉडल की डीजल और पेट्रोल व्हीकल दोनों ही मौजूद थे। लेकिन पेट्रोल को ही उन्होंने प्रिफर किया। कहते हैं कि अब पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली सा ही फर्क है। फिर क्यों डेढ़ लाख रुपए अधिक खर्च कर डीजल व्हीकल परचेज करें।

 

फोर व्हीलर का फायदा नहीं

जंक्शन रोड स्थित फोर व्हीलर के शोरूम में फोर व्हीलर की क्वेरी के लिए पहुंचे सौ फुटा रोड निवासी अमित कुमार सिंह ने बताया कि फोर व्हीलर खरीदना महंगा सौदा है। लेकिन कभी कभार फैमिली को कहीं घुमाने ले जाना या अन्य प्रयोजनों के लिए ही फोर व्हीलर खरीदने आया हूं। कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अधिक फर्क न होने से जो सस्ती मिलेगी उसे ही खरीदेंगे।