कानपुर। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी के बाद पहली बार एक बेबी गर्ल के माता-पिता बने थे जिसका नाम कपल ने मिशा रखा। वहीं इस साल कपल को 5 सितंबर को एक बार फिर माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस बार कपल बेबी ब्वाॅय का पैरेंट बना। मालूम हो कि इन्होंने अपने बेटे का नाम जैन रखा है। कपल ने एक-दूसरे के साथ 7 जुलाई, 2015 में सात फेरे लिए थे।
Flashback 2018: शाहिद-मीरा ही नहीं इस साल ये बाॅलीवुड कपल भी बने माॅम-डैड
वहीं नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बात की जाए तो कपल ने इसी साल 10 मई को शादी की। वेडिंग के छह महीने में ही कपल एक बेटे के माता-पिता बन गए। मालूम हो कि नेहा को 17 नवंबर के आसपास अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं किसी को कुछ पता चलता उसके पहले ही न्यू बाॅर्न बेबी के दादू ने उसकी पहली तस्वीर शेयर कर दी।
वहीं फिल्म 'गोलमाल' के लीड कलाकारों में से एक एक्टर श्रेयस तलपड़े को भी इस साल बाप बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दोनों 31 दिसंबर, 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने इस साल एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। मालूम हो कि इन्हें शादी के 13 साल बाद सेरोगेसी से 4 मई को बच्चा हुआ था।
एक्टर नील नितिन मुकेश और रुकमणी साहे ने 9 फरवरी, साल 2017 में शादी की थी। नील और रुकमणी इस साल 20 सितंबर को पहली बार एक बेबी गर्ल के माता-पिता बने। अपनी बच्ची का नाम कपल ने नूर्वी रखा और उसके पैदा होने के कुछ ही दिनों के अंदर उसकी एक तस्वीर शेयर कर दी थी।
सिंगर सुनिधी चौहान ने हितेश संग 15 अप्रैल, 2012 को सात फेरे लिए थे। वहीं साल की शुरुआत उनके लिए काफी सुखद रही। इस साल के पहले ही दिन वो माता-पिता बन गए। सुनिधी ने 1 जनवरी को एक बेबी ब्वाॅय को जन्म दिया। वहीं सिंगर ने बेटे के साथ एक बेहद शानदार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। मालूम होकि कपल शादी के पांच साल बाद पैरेंट बना।
निर्देशक अभिषेक कपूर और प्रज्ञा पहले ही एक बेटी इशाना के माता-पिता थे। इस साल 28 अगस्त को कपल दोबारा माता-पिता बना। इस बार कपल बेबी ब्वाॅय को अपने घर लाया है। मालूम हो कि अभिषेक और प्रज्ञा ने अपने बेटे का नाम शमशेर रखा है। वैसे अभिषेक और प्रज्ञा एक-दूसरे के साथ 4 मई, 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे।