शहर चुनें close

कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

20 photos    |   Updated Date: Thu, 23 Aug 2018 19:59:38 (IST)
1/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

इस वक्‍त देश का वस्‍त्र मंत्रालय संभालने वाली यूनियन मिनिस्‍टर स्‍मृति जुबिन ईरानी का जन्‍म दिल्‍ली में हुआ था। जन्‍म से वो स्‍मृति मल्‍होत्रा थीं। 3 बहनों में सबसे बड़ी स्‍मृति ने मॉडलिंग की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की।

2/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

स्‍मृति जुबिन ईरानी: साल 1998 में मीका सिंह के एक फेमस म्‍यूजिक एल्‍बम में स्‍मृति पहली बार लोगों की नजरों में आईं। इसके बाद पॉपुलर टीवी शो 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी' में दमदार रोल करके स्‍मृति टीवी की सुपरस्‍टार बन गईं। आज वो देश की जानी मानी राजनीतिज्ञ हैं। सभी फोटो : मिड डे

3/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

भारत की हालिया राजनीति में इनका नाम एक दमदार और सफल राजनीतिज्ञ के तौर पर लिया जाता है। ब्‍यूरोक्रेसी के ढीले-ढीले रवैये को रफ्तार में लाने के लिए भी इन्‍हें याद किया जाता है। भारत सरकार में मंत्री बनने से पहले तक वो सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही थीं। संस्‍कृत भाषा में फर्राटेदार बात करना भी इनकी खासियतों में शुमार है। इस तस्‍वीर में वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। Pic/Twitter

4/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

सुषमा स्‍वराज: जी हां इनका नाम है सुषमा स्‍वराज। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज अपनी टि्वटर डिप्‍लोमेसी के लिए खासी चर्चित रही हैं। भारत ही नहीं दुनिया भर में तमाम लोगों ने टि्वटर पर सुषमा से मदद मांगी और उन्‍होंने रात दिन एक करके उन लोगों की पूरी मदद की। तभी तो वो खासी चर्चित थीं।

5/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

यह खूबसूरत महिला भारतीय राजनीति के प्रथम परिवार का सदस्‍य बनकर भारत आईं और फिर यहीं की होकर रह गईं। लंबे वक्‍त तक भारतीय राजनीति की सुपर पावर इनके ही कंट्रोल में रही है। आजकल वो देश के प्रमुख विपक्षी दल की नेता हैं।

6/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

सोनिया गांधी: इटली के एक छोटे से गांव में जन्‍मी सोनियां गांधी की शादी साल 1968 में राजीव गांधी से हुई थी। राजीव गांधी की मौत के बाद वो सक्रिय राजनीति में आईं और 15सालों तक इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी का अध्‍यक्ष पद संभाला। जब अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री बने, तब ये विपक्ष की नेता बनीं।

7/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

इनका जन्‍म तमिलनाडु में हुआ था। इन्‍होंने अर्थशास्‍त्र में यूनिवर्सिटी डिग्री ली। इनकी शादी भले ही एक धुर कांग्रेसी परिवार में हुई, लेकिन राजनीति में इन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा। आज ये देश की बहुत दमदार केंद्रीय मंत्री के रूप में जानी जाती हैं।

8/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

निर्मला सीतारमण आज देश की रक्षा मंत्री हैं। नरेंद्र मोदी सरकार में वो इससे पहले वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय भी संभाल चुकी हैं। 2008 में राजनीति में आने से पहले निर्मला सीतारमण वर्ल्‍ड फेमस कंपनी प्राइस वॉटरहाउस और बीबीसी वर्ल्‍ड सर्विस के लिए यूके में काम कर चुकी हैं।

9/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

देश की मशहूर एनिमल राइट्स एक्‍टीविस्‍ट के रूप में जानी मानी ये महिला भले ही भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी और परिवार का हिस्‍सा रही हों, लेकिन उन्‍होंने वो सब छोड़कर राजनीति की दुनिया में अलग ही रास्‍ता चुना।

10/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

मेनका गांधी इस वक्‍त भारत सरकार में महिला और बाल विकास मंत्रालय संभाल रही हैं। कांग्रेस की सुपर लीडर और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की पत्‍नी मेनका पिछले काफी वक्‍त से भाजपा के साथ जुड़ी हैं। कानून और पशु अधिकार के क्षेत्र में मेनका गांधी द्वारा लिखी गईं किताबें काफी फेमस हैं।

11/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

दक्षिण भारतीय फिल्‍मों की फेमस खूबसूरत एक्‍ट्रेस के तौर पर दो फिल्‍मफेयर अवार्ड जीतने वाली यह महिला जब राजनीति में आई तो इन्‍होंने पार्टी के सोशल मीडिया मूवमेंट को आगे ले जाने में दमदार रोल निभाया।

12/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

दिव्‍या स्‍पंदना को लोग रम्‍या के नाम से भी जानते हैं। कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग की हेड दिव्‍या कर्नाटक से राज्‍यसभा सांसद भी हैं।

13/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

बंगाल की राजनीति में सुपर पावर मानी जाने वाली ये महिला राजनीतिज्ञ किसी से नहीं डरतीं। सरकार के नियम कानूनों को सख्‍ती से लागू कराने वाली इन महिला नेता ने अपने कामों से लाखों लोगों के दिलों को जीता है।

14/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

ममता बनर्जी इस वक्‍त पश्चिम बंगाल की 8वीं मुख्‍यमंत्री हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़कर अपना राजनीतिज्ञ करियर शुरु करने वाली ममता आज तृणमूल कांग्रेस पार्टी की लीडर हैं। पूर्व में वो केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्‍य मंत्री बनने के साथ ही खेल मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय भी संभाल चुकी हैं।

15/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

समाज के पिछड़े वर्ग से आने वाली यह महिला एक वक्‍त देश के सबसे बड़े राज्‍य यूपी की मुख्‍यमंत्री बनीं। लड़की होने के कारण अपने पिता द्वारा भी सपोर्ट न किए जाने के बावजूद ये सफल वकील और फिर देश की प्रमुख राजनीतिज्ञ बनीं।

16/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

मायावती लगातार चार बार देश के सबसे बड़े राज्‍य यूपी की मुख्‍यमंत्री बनीं। अपने सख्‍त फैसलों और अधिकारियों पर कडी कार्रवाई करने के कारण उन्‍हें हमेशा याद किया जाता है। बहुजन समाज पार्टी की लीडर मायावती हमेशा ही जातिवाद के खिलाफ रही हैं।

17/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

हिंदी फिल्‍मों की सफल अभिनेत्री के रूप में जानी मानी इस महिला को भारतीय राजनीति में अलग मुकाम हासिल है। इनके परिवार में पति, बेटा और बहू सभी बॉलीवुड के जाने माने चेहरे हैं और सिर्फ इन्‍होंने ही सक्रिय राजनीति में कदम रखकर समाजवार्दी पार्टी ज्‍वाइन की।

18/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

जया बच्‍चन इस वक्‍त राज्‍यसभा सांसद हैं। साल 2004 में वो पहली बार संसद सदस्‍य बनीं। जया बच्‍चन इससे पहले भी 3 बार राज्यसभा सदस्‍य के रूप में चुनी गई हैं।

19/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

यह महिला देश के सबसे अशांत और आतंक प्रभावित राज्‍य की सीएम रह चुकी हैं। उनकी यह तस्‍वीर साल 1996 में दिल्‍ली की एक प्रेसवार्ता के दौरान ली गई थी।

20/ 20कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?
कल और आज: क्‍या आप पहचान सकते हैं इन भारतीय महिला राजनीतिज्ञों को?

महबूबा मुफ्ती जम्‍मू और कश्‍मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री रह चुकी हैं। उनके पिता मुफ्ती मोहम्‍मद सईद पूर्व में केंद्र सरकार में ग्रह मंत्री रह चुके हैं। बता दें महबूबा मुफ्ती जम्‍मू और कश्‍मीर की पहली ऐसी महिला नेता हैं, जो राज्‍य की सीएम बनीं।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK