यह म्यूजियम मेक्सिको में समुद्र के अंदर बना है। जो देखने में बेहद खूबसूरत है। इसमें एक नहीं 500 मूर्तिया रखी गई हैं।
कभी समुद्र में म्यूजियम देखा है, अगर नहीं तो यहां पर देख लें...
5 photos | Updated Date: Thu, 09 Mar 2017 12:47:41 (IST)
इसे साल 2009 में जैसन देकरिज टेलर ने बनाया है। जो 2013 में दर्शकों के लिए शुरू कर दिया गया था।
अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो आपको तैराकी आना जरूरी है। यहां पर सिर्फ तैराक लोग ही जा सकते हैं।
इसमें रखी मूर्तियां बेहद खूबसूरत हैं। यहां पर कई मूर्तियां तो ऐसी है जिनका वजन 120 टन से भी ज्यादा है।
पानी में बने इस अनोखे म्यूजियम को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यह 1600 वर्ग मीटर के दायरे में बना है।