-पांच साल की नई शर्त लगाने पर किया आंदोलन का एलान

क्कन्ञ्जहृन्: बिहार पुलिस एसोसिएशन ने शनिवार को राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा सहायक पुलिस अवर निरीक्षक से लेकर पुलिस निरीक्षकों की प्रोन्नति के लिए लगाई गई नई शर्तों का खुलकर विरोध किया है। एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पुलिस कर्मियों ने आइजी (मुख्यालय) के इस नए फरमान के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने की रणनीति तय की गई। दरअसल, राज्य पुलिस मुख्यालय में तैनात आइजी (मुख्यालय) ने थानास्तर के पुलिस पदाधिकारियों की प्रोन्नति के लिए नई शर्त निर्धारित की है। इसके अनुसार एक पद पर कम से कम पांच साल तक सेवा देने के बाद ही थानास्तर के किसी पदाधिकारी की प्रोन्नति पर विचार किया जाएगा। जबकि एसोसिएशन का कहना है कि जब हमें लगातार बीस साल तक काम करने के बाद प्रोन्नति मिलती है तो ऐसे में नई शर्त का औचित्य समझ से परे है। बैठक को एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, उपाध्यक्ष कुमारी वंदना, जिलाउल्लाह खान, महामंत्री दीनबंधु राम व व संयुक्त सचिव अरविंद ने भी संबोधित किया।