दारागंज पुलिस ने आरोपित विवेक को किया गिरफ्तार

ALLAHABAD: दारागंज के बक्शी त्रिमुहानी के पास फार्मासिस्ट प्रहृलाद सिंह पर चापड़ से हमला करने के आरोपित विवेक मिश्रा को पुलिस ने शानिवार को गिरफ्तार कर लिया। उधर, अस्पताल मे इलाज करा रहे प्रहलाद की हालत मे डाक्टरों ने सुधार बताया है।

बता दें कि दो दिन पूर्व बक्शी कला के रहने वाले प्रहृलाद सिंह चाका ब्लाक में बतौर फार्मासिस्ट पोस्ट हैं। शनिवार को रोज की तरह वह घूमने निकले थे। तभी मोहल्ले के विवेक ने अचानक चापड़ से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने आरोपित विवेक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रहलाद अक्सर उस पर और परिवार के लोगों पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था। इसे लेकर कई बार विरोध भी किया। इंस्पेक्टर दारागंज का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। विवाद बढ़ने पर विवेक ने हमला किया।