पुलिस ने सामने पूछताछ के दौरान रोता रहा वोहरा

हर सवाल पर टूटता जा रहा है सट्टा किंग

आगरा। सट्टा किंग श्याम वोहरा पर रिमांड भारी पड़ रही है। रिमांड कर हर दिन उसे कचोटता हैं। वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता है लेकिन पुलिस अपनी पूछताछ पर बे्रक नहीं लगा रही है। रविवार को हुई पूछताछ में नए नाम पुलिस के सामने आए हैं। पुलिस उन नामों की तस्दीक कर रही है कि वे सही भी हैं या नहीं।

किसी का भी नाम ले सकता है

पुलिस के मुताबिक वोहरा ने पूछताछ में 20 से 25 नाम नए बताए हैं। एफआईआर में इन लोगों के नाम नहीं है। इनमें अधिकतर नाम शहर के लोगों के हैं कुछ बाहर के भी हैं। इन लोगों का प्रोफाइल पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि ये नाम बड़े हैं जिनका खुलासा होता है तो सट्टा जगत में खलबली मच जाएगी। पुलिस हर नाम की पुष्टि करने में जुटी हुई है। पूछताछ में वोहरा लगातार नाम बताता जा रहा है।

सिपाही से सम्बंध की चर्चा

सट्टा किंग से एक सिपाही से सम्बंध की भी चर्चा थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक श्याम वोहरा ने ऐसे किसी सिपाही का नाम नहीं लिया है। वोहरा से पूछताछ में कई बुकियों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस धीरे-धीरे सभी पर शिकंजा कसना शुरु करेगी। पुलिस वोहरा की अन्य प्रोपर्टी के बारे में जानकारी कर रही है। अब तक मिली प्रोपर्टी के अलावा पुलिस को नई प्रोपर्टी नहीं मिली है।

पुलिस से कर रहा है गुहार

इस बार पुलिस की कार्रवाई ने वोहरा को तोड़ कर रख दिया है। एफाआईआर में उसकी पत्‍‌नी और बेटे का नाम है। वोहरा पुलिस से गुहार लगा रहा है कि पत्‍‌नी बेटे को कुछ हुआ तो वह भी नहीं बचेगा। वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा है। ये आठ दिन सट्टा किंग के सबसे भारी दिन है। पुलिस का हर सवाल उसके लिए पहाड़ सा होता जा रहा है। हर सवाल पर नया खुलासा सामने आता है।

पुराने रिकॉड की चल रही पड़ताल

पुलिस के मुताबिक श्याम वोहरा के मोबाइल में मिले नाम और नम्बरों की पड़ताल की जा रही है। उसके पास किसका कितना रुपया लगा है। इसके अलावा अन्य कितने बुकी शहर में हैं और उनके पास कितना रुपया लगा है कि जानकारी की जा रही है।