कानपुर। बॉलीवुड के इस वेडिंग सीजन में एक और कपल ने सगाई कर अपना नाम इस साल होने वाली शादियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। टीवी के जाने माने कलाकार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी की चर्चाएं काफी दिनों से फैंस की जुंबा पर थी और अब इन्होंने सगाई भी कर ली। अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरों में ये कपल काफी क्यूट लग रहा है। प्रिंस ने किसी राजकुमार की तरह क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है तो युविका ने प्रिंसेज की तरह रेड कलर का गाउन पहना है। दोनों एक दूसरे को बडे़ प्यार से देखते हुए अंगूठी बदल रहे हैं। प्रिंस युविका को रिंग पहना रहे हैं तो युविका उनकी ओर प्यार भरी नजरों से देख रही हैं। प्रिंस को अंगूठी पहनाते वक्त युविका की हंसी देख कर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। मालूम हो कि ये जोडा़ एक टीवी रिएलिटी शो के दौरान एक दूसरे से मिला फिर कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।

तस्वीरें : युविका के हाथों पर चढी़ प्रिंस के नाम की मेंहदी,अंगूठी बदलते वक्त दिया ये क्यूट रिएक्शन

लगाई प्रिंस के नाम की मेंहदी

प्रिंस और युविका को इस बेहद खास दिन का काफी समय से इंतजार था और आखिर वो दिन आ ही गया। युविका ने प्रिंस के नाम की मेंहदी लगा ही ली। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह तेजी से वायरल हो गईं। युविका ने अपनी मेंहदी की रस्म में ग्रीन कलर का स्कर्ट और ब्लाउज पहना था जिसमें वो बहुत क्यूट लगीं। वहीं प्रिंस ने वही कपडे़ पहने थे जिनमें उन्होंने अंगूठी बदने की रस्म पूरी की थी। दोनों ने हल्दी, मेंहदी से लेकर इंगेजमेंट तक हर फंग्शन एक ही दिन रखे थे। प्रिंस और युविका की तरह बी टाउन का चर्चित जोडा़ प्रियंका-निक ने भी हाल ही में 18 अगस्त को सगाई कर अपने रिस्ते पर मुहर लगा दी और अब वो साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने को बिल्कुल तैयार हैं।

तस्वीरें : युविका के हाथों पर चढी़ प्रिंस के नाम की मेंहदी,अंगूठी बदलते वक्त दिया ये क्यूट रिएक्शन

इस दिन होगी शादी

दोनों की हल्दी, मेंहदी और संगीत की रस्म तो पूरी हो चुकी है। वहीं खबरों के अनुसार शादी 12 अक्टूबर को होगी। इसके बाद प्रिंस नरूला अपने शहर चंडीगढ़ में 21 अक्टूबर को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी करेंगे। नरूला और युविका की शादी का आमंत्रण सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है, जिसे काफी क्रिएटिव लुक दिया गया है। इनविटेशन कार्ड उसी कंपनी ने डिजाइन किया है, जिसने अनुष्का और विराट की शादी का वेडिंग कार्ड डिजाइन किया था।

तस्वीरें : युविका के हाथों पर चढी़ प्रिंस के नाम की मेंहदी,अंगूठी बदलते वक्त दिया ये क्यूट रिएक्शन

युविका चौधरी को दुल्हन के लिबास में देख खुद को रोक नहीं पाए प्रिंस, प्रपोज करने पर मिला ये रिएक्शन

#meToo आमिर खान ने इस यौन उत्पीड़न आरोपी के साथ काम करने से किया इनकार, छोड़ दी ये बडी़ फिल्म

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk