patna@inext.co.in
PATNA:
फुलवारीशरीफ के निजी स्कूल के प्राचार्य सह संचालक ने पांचवीं की छात्रा का तीन महीने तक यौन शोषण किया। इस दौरान छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा के अभिभावकों ने विद्यालय के संचालक सह प्राचार्य एवं क्लास टीचर के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने प्रिंसिपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद कुमार और क्लास टीचर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल तीन महीने से 12 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण कर रहा था। इस अनैतिक कृत्य में क्लास टीचर सहयोग कर रहा था। मामला तब सामने आया जब बुधवार को किशोरी के पेट में काफी दर्द होने लगा। वह उल्टियां कर रही थी। इस पर मां को संदेह हुआ। झारखंड से रिटायर्ड दारोगा का बेटा राज सिंघानिया (28) स्कूल का संचालन करता है। किशोरी के अनुसार लगभग तीन महीने पहले प्रिंसिपल ने उसेरूम में बुलाया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।