हर दिन लगभग 6 लाख फॉलोवर बढ़ रहे

प्रिया प्रकाश ने अपनी डेब्यू फिल्म के एक सीन में ऐसी आंख मारी की इंस्टाग्राम पर हर दिन लगभग उनके पास 6 लाख फॉलोइंग रिक्वेस्ट आती है। इस समय प्रिया के टोटल इंस्टाग्राम फॉलोवर लगभग 51 लाख हैं। कई बडी़ कंपनियां प्रिया की तेजी से बढ़ती फैन फॉलोइंग का फायदा उठाना चाहती हैं इसलिए प्रिया को मुंहमांगी कीमत भी देने को तैयार हैं। बता दें प्रिया का आंख मारने वाला जो सीन खूब वायरल हुआ था वो उनकी मलयालम डेब्यू फिल्म अरु अदार लव के एक गाने का सीन था।

जो आंख मारने से नहीं पिघले,वो प्रिया प्रकाश के बारे में यह जानकर हो जाएंगे घायल

एक पोस्ट शेयर करने के लाखों रुपए

प्रिया प्रकाश ने आंखे मार कर पूरे देश के युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कंपनियों को लगता है वो जो पोस्ट प्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करवाएगीं लोग उस पर भरोसा करेगें। दरअसल कंपनियां प्रिया प्रकाश के इंस्टाग्राम अकाउंट को पूरी तरह कमर्सिलाइज करना चाहती हैं। मीडिया रोपोर्ट्स की मानें तो प्रिया अपने इंसाटाग्राम से एक पोस्ट शेयर करने के लगभग 8 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं।

इंटरनेट सनसनी प्रिया वॉरियर ने सोशल मीडिया पर मार्क जुकरबर्ग को भी पीछे छोड़ा!

जो आंख मारने से नहीं पिघले,वो प्रिया प्रकाश के बारे में यह जानकर हो जाएंगे घायल

फैन फॉलोइंग के मामले में बडी़ हस्तियों को पछाडा़

प्रिया प्रकाश ने सिर्फ फैन फॉलोइंग के मामले में कई बडी़ हस्तियों को भी पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। प्रिया की अदाओं से फिल्म इंडस्ट्री भी घायल हो गई है। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रिया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं पर अभी तक इस बाक की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

प्रिया प्रकाश ने डेब्यू फिल्म के बाद बढ़ाई अपनी फीस, अब इतने करोड़ की डिमांड

जो आंख मारने से नहीं पिघले,वो प्रिया प्रकाश के बारे में यह जानकर हो जाएंगे घायल

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk