कानपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर हनीमून पर रवाना हो गए हैं। कपल शादी के महीने भर बाद फिर एक बार हनीमून पर जा रहा है। इस बार दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करने कैरीबियन जा रहे हैं। वहीं पहली बार कपल ने ओमान में अपना हनीमून सेलिब्रेट किया था। मालूम हो हाल ही में कपल ने क्रिसमस लंदन में और नया साल स्विटजरलैंड में सेलिब्रेट किया था। वहां से कपल की कई बेहतरीन तस्वीरें सामने आई थीं। प्रियंका कभी स्केटिंग करते दिख रही हैं तो कभी निक के साथ बर्फीली वादियों में पोज देते नजर आ रही हैं।

प्रियंका-निक अपने दूसरे हनीमून पर हुए रवाना,जानें इस बार कहां जा रहे

साल की सबसे ज्यादा सर्च की गई वेडिंग रही

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2018 की सबसे शानदार इंडियन वेडिंग्स में से एक थी। मालूम हो ये शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में पूरी हुई थी। वहीं मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पर ये शाही शादी साल की सबसे ज्यादा सर्च होने वाली वेडिंग बन गई। हालांकि दोनों ने शादी के बाद पहला रिसेप्शन मुंबई में दिया और दूसरा लंदन में। फिर कपल ने क्रिसमस और नए साल को भी काफी धूमधाम से सेलीब्रेट किया।

प्रियंका-निक अपने दूसरे हनीमून पर हुए रवाना,जानें इस बार कहां जा रहे

प्रियंका इस फिल्म में आएंगी नजर

वहीं प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और दंगल गर्ल जायरा वसीम भी नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका फरहान की पत्नी के किरदार में दिखेंगी। वहीं जायरा दोनों की बेटी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। इसके प्रोडक्शन का काम प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ राॅय कपूर और राॅनी स्क्रूवाला मिल कर संभाल रहे हैं।

प्रियंका-निक अपने दूसरे हनीमून पर हुए रवाना,जानें इस बार कहां जा रहे

प्रियंका के इस एक्स ने निक को दे डाली नसीहत, कही दी ये बात

तस्वीरें: पति निक संग प्रियंका नए साल में बर्फीली पहाड़ियों पर कर रहीं रोमांस, साथ दिखे जेठ-जिठानी भी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk