फिल्म की स्क्रिप्ट

प्रियंका चोपडा़ के फैन्स के लिए उनका बॉलीवुड में कमबैक करना एक बडी़ खुशखबरी है। सालों बाद प्रियंका के फैन्स उनहें देसी सिनेमा में अभिनय करते देख पाएगें। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक सुभाष घई फिल्म एतराज के सीक्वल के लिए कई दिनों से स्क्रिप्ट की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दो साल से घई एतराज 2 की स्क्रिप्ट बना रहे हैं और अब जा कर उन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल की है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है की एतराज 2 एक नई कहानी होगी। सीक्वल का पुरानी फिल्म एतराज की कहानी से कुछ वास्ता नहीं है। बता दें की फिल्म एतराज में प्रियंका के कोएक्टर्स करीना कपूर और अक्षय कुमार थे। फिल्म एतराज थिएटर्स में साल 2004 में आई थी।  

बॉलीवुड में इस फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

सीक्वल में प्रियंका का रोल

डायरेक्ट सुभाष घई और प्रियंका चोपडा़ के बीच फिल्म एतराज के सीक्वल को लेकर एक मीटिंग हुई थी जिसमें फिल्म के सीक्वल की कहानी के बारे में दोनों के बीच डिसकशन भी हुआ था। एतराज के सीक्वल का आइडिया प्रियंका को काफी पसंद आया और वो घई के सीक्वल बनाने के फैसले से खुश भी हैं। फिल्म एतराज में भी प्रियंका ने अपने नेगेटिव रोल को लेकर काफी वाहवाही बटोरी थी और अब प्रियंका चोपडा़ फिल्म के सीक्वल में भी अपने रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका फिल्म की शूटिंग को लेकर अभी से एक्साइटेड

दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के अलावा जानें कौन-कौन हीरोइनें रही हैं नीरव मोदी की क्लाइंट

बॉलीवुड में इस फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

एतराज 2 का इंतजार

फिलहाल प्रियंका ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अच्छी खासी पकड़ बना ली है। बॉलीवुड में प्रियंका ने काफी लंबे समय से कोई फिल्म नहीं की है। इस समय उनकी हॉलीवुड में फिल्म 'ऐ किड लाइक जेक' और 'इजंट इट रोमांटिक' लाइन में लगी हुई हैं। इनके बाद प्रियंका फिल्म ऐतराज के सीक्वल में नजर आएंगी। फिलहाल बॉलीवुड के बडे़ पर्दे पर प्रियंका के

फैन्स ने उन्हें देखने के लिए काफी इंतजार किया है।

अनुष्का को पति विराट से मिला ऐसा कॉम्प्लीमेंट जानकार हैरान रह जायेंगे!

बॉलीवुड में इस फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk