प्रियंका की बात ने रिश्ता किया कन्फर्म
कानपुर।
निक जोनस ने अपने अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो स्टेज शो करते नजर आ रहे हैं। बड़ी खबर निक का स्टेज शो करना नहीं बल्कि प्रियंका का उनकी स्टेज शो वाली तस्वीर पर कमेंट करना है। प्रियंका ने निक की इस तस्वीर पर हार्ट वाला इमोजी कमेंट किया है। ये इमोजी बिना कुछ भी कहे प्रियंका के दिल का हाल बयां कर दे रहा है। प्रियंका के मन में निक के लिए क्या फिलिंग्स हैं इस कमेंट को देख कर फैंस ने उनका अंदाजा खुद ही लगा लिया है। फिलहाल निक की इस तस्वीर पर अब तक दो लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिन अकाउंट्स से ये तस्वीर पोस्ट की गई है और कमेंट किया है उनके ऑफिशियल होने के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता पर इन दोनों के बीच कुछ तो खिचडी़ जरूर पक रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर,पोस्ट पर की ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर,पोस्ट पर की ये बात
एक दूसरे का हाथ पकडे़ दिखे
प्रियंका और निक अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। एक दूसरे के पोस्ट्स पर कमेंट भी करते हैं। तस्वीरों में दोनों पूरे ग्रुप के साथ कहीं पर घूम रहे हैं जिसमें दोनों भीड़ में भी एक साथ सबसे अलग नजर आते हैं। इस वजह से इनके रिलेशनशिप को लेकर इतनी सारी बातें सामने आईं। दोनों हाल में हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए थे। इसके बाद तो दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा ही किया जाने लगा की ये दोनों पक्का एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे निक प्रियंका से करीब दस साल छोटे हैं, वो महज 25 साल के ही हैं। निक ने एक बार प्रियंका की एक पोस्ट पर उनकी खूबसूरत स्माईल की तारीफ करते हुए भी कमेंट किया था।
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर,पोस्ट पर की ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर,पोस्ट पर की ये बात
निक ने की एक्स और प्रियंका की तुलना

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो निक जोनस इस वक्त प्रियंका के साथ रिलेशनशिप में हैं। निक जोनस को कभी-कभी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की भी याद सताने लगती है। खबर आ रही है कि निक जोनस ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद कर प्रियंका से उसकी तुलना कर डाली। दरअसल कहा जा रहा है कि निक पहले डेल्टा नाम की लड़की को डेट कर रहे थे पर प्रियंका के बीच में आने से दोनों का ब्रेकअप हो गया। प्रियंका को लेकर डेल्टा ने कहा कि वो प्रियंका का मुकाबला कभी जिंदगी में नहीं कर सकतीं क्योंकि वो शाही घराने की बहू मेगन मार्केल की फ्रेंड लिस्ट में शामिल हैं। इस पर निक ने भी हामी भरी।
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर,पोस्ट पर की ये बात

फिर बॉयफ्रेंड निक जोनस संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका, देखें तस्वीरें


'बॉयफ्रेंड' निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा से इस तरह किया प्यार का इजहार, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk