कानपुर। प्रियंका और निक जोनस की सगाई की अफवाहों पर अब ब्रेक लग गया है। इस जोडे़ ने भारतीय विधी-विधान से अपनी सगाई को अंजाम दिया है। दोनों ने सगाई के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस खबर पर मुहर लगा दी है। दरअसल प्रियंका ही नहीं बल्कि निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे के आंखों में देख रहे हैं और फोटो में प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर पर निक ने कैप्शन लिखा, 'मैं पूरे दिल से तु्म्हें अपना स्वीकारता हूं'। फिलहाल आप यहां देखें इनकी तस्वीरें...  

प्रियंका के होने वाले पति निक ने पहली बार सगाई पर तोड़ी चुप्पी,कहा 'पूरे दिल से मैंने तुम्हें स्वीकारा'

शादी की डेट अब भी कनफर्म नहीं

प्रियंका और निक जोनस की सगाई तो हो गई पर अब भी इनकी शादी की डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। सगाई से दोनों की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। किसी तस्वीर में दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हैं तो किसी में दोनों एक साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने पीले रंग का सूट पहना है तो निक भी सफेद कुर्ता और पाजामा पहने हिंदुस्तानी परिधान में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इस दौरान न केवल निक बल्कि उनके माता-पिता भी भारतीय वेषभूषा में नजर आए। निक की मॉम ने ग्रीन कलर का सूट तो पिता ने व्हाइट रंग का कुर्ता पहना हुआ है।

प्रियंका के होने वाले पति निक ने पहली बार सगाई पर तोड़ी चुप्पी,कहा 'पूरे दिल से मैंने तुम्हें स्वीकारा'

गुरुवार रात निक को लेने पहुंचीं

गुरुवार की रात प्रियंका अपनी मां मधु चोपडा़ संग मुंबई एयरपोर्ट पर निक जोनस को उनके मॉम डैड संग रिसीव करने पहुंचीं। फिलहाल प्रियंका और निक की सगाई की तस्वीरें सामने आ रही हैं। दोनों की एक तस्वीर साथ में सामने आई है जिसमें प्रियंका ने पीले रंग का सूट पहना है और वहीं निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पाजामा पेयर किया है। दोनों ने एक साथ सगाई की पहली तस्वीर क्लिक करवाई जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। सगाई के साथ-साथ प्रियंका और निक जोनस ने साथ में रुद्रअभिषेक और दुर्गा गणेश की पूजा भी रखी थी।

प्रियंका के होने वाले पति निक ने पहली बार सगाई पर तोड़ी चुप्पी,कहा 'पूरे दिल से मैंने तुम्हें स्वीकारा'

इंगेजमेंट के एक दिन पहले प्रियंका-निक दिखे डिनर डेट पर, जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

प्रियंका चोपडा़ ने निक जोनस संग सगाई कर रिश्ते पर लगाई मुहर, यहां देखें अंदर की तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk