ट्विटर 1 करोड़ क्लब

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ट्विटर की उन हस्तियों में शामिल हो गई हैं जिन्हें ट्विटर पर एक करोड़ लोग फॉलो करते हैं। प्रियंका से पहले शाहरुख खान भी इस रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं। अपनी उपलब्धि पर ट्वीट करके प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि आज उनके पास लोगों द्वारा पसंद किए जाने की 1 करोड़ वजहें हैं। खुद को लकी मानने की एक करोड़ वजहें हैं और इसके लिए वह अपने 1 करोड़ फैंस की शुक्रगुजार हैं।

दिल धड़कने दो में आई नजर

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में नजर आई थीं। प्रियंका इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं और उनकी पॉपुलेरिटी फिल्मों से हटकर प्रोजेक्ट्स की वजह से भी बढ़ती रहती है। प्रियंका सेव गर्ल्स जैसे अभियानों में भी शामिल होती रही हैं। इन एक्टिविटीज की वजह से प्रियंका ने यह उपलब्धि हासिल की है।

Hindi News from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk