ये है प्रियंका की शादी का पूरा मामला
कुछ सालों से प्रियंका चोपडा़ अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर इतना बिजी चल रही थीं कि उनके पास बॉलीवुड की ओर झांकने की भी फुरसत नहीं थी और अब वो असम में वहां के लोगों के बीच मस्ती करती हुई भी नजर आ रही हैं। फिलहाल इन सब बातों के दौरान प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फ्लाइ में बैठी खुद की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद कुछ लोगों की नजर उन पर नहीं उनके हाथ में बंधे एक काले धागे पर गई जो देखने में मंगलसूत्र की तरह लग रहा है, बस फिर क्या था प्रियंका की शादी की खबरों ने गॉसिप का बाजार एक झटके में गर्म कर दिया। मालूम हो कि अब तक खुद प्रियंका की ओर से इस तरह की किसी भी बात को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।


इन प्रोजेक्ट्स के लिए प्रियंका लौट आईं इंडिया
कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपडा़ ने सलमान खान के साथ एक फिल्म साइन की थी भारत। सलमान खान इन दिनों उस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की सबसे ज्यादा खास बात ये है कि प्रियंका सलमान के साथ लगभग 10 साल बाद पर्दे पर नजर आएंगी। इससे पहले साल 2007 में प्रियंका सलमान खान के साथ फिल्म सलाम-ए-इश्क में नजर आई थीं। प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म जय गंगाजल। खबरों के मुताबिक प्रियंका ने इंडिया आने से पहले एक साथ दो फिल्में साइन कर ली हैं। एक तो सलमान खान के साथ फिल्म भारत और दूसरी अभिषेक बच्चन की एक अपकमिंग फिल्म में भी इनके नजर आने की उम्मीद है। वैसे इसके पहले प्रियंका चोपडा़ अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दोस्ताना और ब्लफ मास्टर में नजर आ चुकी हैं।
सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रियंका चोपडा़ की शादी की खबरें भी आईं सामने,जानें क्या है पूरा मामला
इन दिनों प्रियंका असम में कर रही हैं बिहू
बता दें की कुछ दिनों से प्रियंका अपने फेमस हॉलीवुड टीवी सीरीयल क्वांटिकों की तीसरी सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं फिर भी एक ब्रेक लेकर असम में कुछ सूकून के पल बिताने पहुंचीं। बता दें कि प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं। कुछ लोगों का मानना है कि प्रियंका असम में अपनी हॉलीवुड टीवी सीरीज का प्रमोशन करने पहुंची हैं। कुछ दिनों पहले जब प्रियंका इंडिया लौट रही थीं तो सलमान खान ने ट्विटर पर उनका जोरदार स्वागत किया था और ट्विट कर लिखा था 'वेलकम इन इंडिया... वैसे हमारी फिल्म भारत हिंदी में है।'
सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रियंका चोपडा़ की शादी की खबरें भी आईं सामने,जानें क्या है पूरा मामला

 

तो क्या शादी के बाद विराट और अनुष्का के पडो़सी बन जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

अनिल कपूर का घर रोशनी से जगमाया, सिर्फ हफ्ता भर ही बाकी सोनम की डोली उठने में, जानें कहां तक पहुंची तैयारियां

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk