प्रियंका ने शेयर किया ये वीडियो
कानपुर।
प्रियंका ने अपने पिता की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पोस्ट में प्रियंका ने कैप्शन दिया है 'आज पांच साल हो गए। मिस यू डैड।' इस वीडियो में प्रियंका ने अपने पिता के साथ बचपन से लेकर उनके जीवित रहने तक अपने साथ बिताए सभी महत्वपूर्ण पलो को शेयर किया हैं। वीडियो की शुरुआत में लिख कर आता है 'माई डैड वास माई बेस्ट फ्रेंड, माई आइडल एंड माई प्रोटेक्टर। ही वास दा मैन ऑफ माई लाइफ।' प्रियंका के पिता को समर्पित इस वीडियो को देख कर हर कोई प्रियंका और उनके पिता के बीच के गहरे रिश्ते को आसानी से समझ सकता है। प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब है इस बात का पता उनके हाथ में बने टैटू को देख कर ही लग जाता है। प्रियंका ने अपनी कलाई पर 'डैडी लिटिल गर्ल लिखा' टैटू बनवाया है।
प्रियंका चोपडा़ ने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें इस तरह किया याद,हुईं इमोशनल
देखने वालों की भर आएंगी आंखे
प्रियंका ने जो वीडियो अपने पिता को डेडिकेट करते हुए फैंस से साझा किया है। उस वीडियो में प्रियंका ने पिता के साथ बिताए हर एक पल की तस्वीर और वीडियो शेयर की है। वीडियो की हर तस्वीर में अलग कैप्शन दिया है जिसे पढ़ कर और वीडियो देख कर किसी की भी आंख में आंसू आ जाएगा। वीडियो के अंत में प्रियंका कहती हैं 'मैं अपने पापा को याद कर रही हूं डॉ अशोक चोपडा़। वो इंसान जिसने अपनी छोटी सी बच्ची को विश्वास दिलाया कि तुम कुछ भी बन सकती हो जो तुम चाहो। मिस यू एंड लव यू फारएवर।' इस तरह प्रियंका ने पिता को याद कर ये इमोशनल वीडियो फैंस से शेयर किया। बता दें कि कैंसर की लंबी बीमारी के कारण साल 2013 में 64 वर्ष की आयु में अशोक चोपड़ा की मृत्यु हो गयी थी।
प्रियंका चोपडा़ ने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें इस तरह किया याद,हुईं इमोशनल
भारतीय फैंस से इसलिए मांगी थी माफी
प्रियंका चोपडा़ ने दो दिन पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से अपने भारतीय फैंस से माफी मांगी थी। दरअसल प्रियंका चोपडा़ की अमेरीकी टीवी सीरीज क्वांटिको के एक एपीसोड के सीन में प्रियंका आतंकवादी होने पर एक भारतीय पर शक करती हैं। इस सीन को लेकर उनके भारतीय फैंस उनसे खफा हो गए थे और माफी मांगने की मांग कर रहे थे। प्रियंका ने ट्वीट कर अपने उन्हीं भारतीय फैंस से इस सीन के लिए माफी मांगी। वहीं कुछ दिनों से प्रियंका अपना कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ खूब वक्त बिताते दिख रही हैं। इन दोनों ही बातों को लेकर प्रियंका फैंस के बीच गॉसिप का मुद्दा बनी हुई हैं।



फिर बॉयफ्रेंड निक जोनस संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका, देखें तस्वीरें


भारतीय होने पर गर्व जताते हुए प्रियंका चोपडा़ ने 'क्वांटिको' के आतंकवादी सीन के लिए मांगी माफी

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk