कानपुर। 18 अगस्त को हमेशा के लिए एक दूसरे का होने की कसमें खा चुके प्रियंक और निक इन दिनों खूब मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। चोपडा़ और जोनस परिवार एक-दूसरे से घुलने मिलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में प्रियंका और निक भी अपने परिवारों को करीब लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बात ये है कि निक प्रियंका को अपने बड़े भाई जो और उसकी होने वाली वाइफ शोफी के साथ मिलवाते नजर आए। दोनों ही कपल साथ में खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। प्रियंका और निक भी एक दूसरे के साथ तस्वीरों में कोजी होते नजर आ रहे हैं। यहां देखें प्रियंका अपने जेठ-जिठानी से कैसे मिलीं।

सगाई के बाद प्रियंका जेठ-जेठानी और फियांसे निक संग यहां कर रहीं मस्ती,देखें तस्वीरें

मधु चोपडा़ ने निक की मां संग की मस्ती

कुछ ही दिनों पहले प्रियंका की सगाई से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें उनकी मां मधु चोपडा़ निक जोनस की मां के साथ पंजाबी सॉन्ग पर मस्ती में झूमते दिखीं और किसी के पूछने पर उन्होंने बाताय कि ये मुंडे की मां है। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। मालूम हो कि निक और उनके पिता इंडियन वेषभूषा में काफी हैंडसम दिखे। जोनस परिवार के इस अंदाज को देख कर तो यही लग रहा है कि वो भारतीय रीती-रिवाजों को अपनाने में खुद को सहज महसूस कर रहे हैं। सगाई को बाद ये देखना काफी दिलचस्प होगा की अब इनकी शादी किस रीती-रिवाज से होगी।

सगाई के बाद प्रियंका जेठ-जेठानी और फियांसे निक संग यहां कर रहीं मस्ती,देखें तस्वीरें

निक के पिता पर चढा़ कर्ज

सगाई के बाद प्रियंका के होने वाले ससुराल से एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है कि उनके ससुर यानी की निक के पिता पॉल जोनस रियल स्टेट कंपनी के एक मिलियन डॉलर से ज्यादा के कर्ज में डूबे हैं। इसमें 2,68,000 डॉलर का एक जजमेंट भी शामिल है। यह केस उनकी कंपनी हार गई थी। कहा जा रहा है कि पॉल इस कर्ज को भरने के लिए अपनी एक प्रॉपर्टी बेचने जा रहे हैं। फिलहाल ये जोनस परिवार के लिए कोई बडी़ मुसीबत नहीं है। फैमिली में पैसों से लेकर किसी भी चीज की कमी नहीं है।

सगाई के बाद प्रियंका जेठ-जेठानी और फियांसे निक संग यहां कर रहीं मस्ती,देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपडा़ ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मिल गया विदेशी दूल्हा

प्रियंका संग सगाई कर निक वापस लौटे विदेश, अब सीधा बारात लेकर ही आएंगे मुंबई

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk