कानपुर। प्रियंका पति निक जोनस संग शादी के बाद अकसर फैमिली टूर पर जाया ही करती हैं। इस बार वो पति और जोनस परिवार संग बर्फीली पहाड़ियों का मजा लेते दिख रही हैं। दरअसल प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो कभी निक संग रोमांटिक होती दिख रही हैं तो कभी उनके परिवार के साथ मस्ती करते।

तस्वीरें: पति निक संग प्रियंका नए साल में बर्फीली पहाड़ियों पर कर रहीं रोमांस,साथ दिखे जेठ-जिठानी भी

निक कुछ इस तरह हुए रोमांटि

प्रियंका और निक एक तस्वीर में साथ बैठे दिख रहे हैं जिसमें दोनों को काफी ठंड लग रही है। वहीं तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है कि निक प्रियंका के गालों को प्यार से चाट रहे हैं। फिलहाल तस्वीर में प्रियंका व्हाइट कलर के वूलेन जैकेट और कैप में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

तस्वीरें: पति निक संग प्रियंका नए साल में बर्फीली पहाड़ियों पर कर रहीं रोमांस,साथ दिखे जेठ-जिठानी भी

बर्फीली पहाड़ियों पर ऐसे कर रहे रोमांस

वहीं एक तस्वीर में प्रियंका निक के साथ वादियों में पोज देते भी दिख रही हैं। इसमें कपल के पीछे खूबसूरत बर्फीली पहाड़ियां दिख रही हैं। वहीं प्रियंका ने मिक्की माउस कैप के साथ रेड और ब्लैक प्रिटेंड ट्रैक सूट पहना है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। वहीं वो निक के कंधे पर हाथ भी रखी नजर आ रही हैं।

तस्वीरें: पति निक संग प्रियंका नए साल में बर्फीली पहाड़ियों पर कर रहीं रोमांस,साथ दिखे जेठ-जिठानी भी

जेठानी संग चिल करती दिखीं

ये तो सभी को पता है कि प्रियंका की अपनी होने वाली जेठानी सोफी टर्नर से कितनी बनती है। वहीं ट्रिप की एक तस्वीर में प्रियंका सोफी संग चिल करती दिख रही हैं। जहां एक ओर प्रियंका ने डार्क कलर के कपड़े पहने थे वहीं सोफी ने लाइट कलर के।

तस्वीरें: पति निक संग प्रियंका नए साल में बर्फीली पहाड़ियों पर कर रहीं रोमांस,साथ दिखे जेठ-जिठानी भी

पूरा परिवार फेस्टिव सीजन सेलिब्रेट कर रहा

मालूम हो कि प्रियंका का जोनस परिवार में ये पहला त्योहार है। क्रिसमस और नए साल के बीच के वक्त को जोनस परिवार ने फैमिली में शामिल हुई नई-नवेली दुल्हन के लिए खास बना दिया। दरअसल प्रियंका-निक तो अकसर ही साथ में घूमते स्पाॅट हो जाते हैं। इस बार पूरी फैमिली इस फेस्टिव सीजन को साथ में सेलिब्रेट कर रही है।

तस्वीरें: पति निक संग प्रियंका नए साल में बर्फीली पहाड़ियों पर कर रहीं रोमांस,साथ दिखे जेठ-जिठानी भी

प्रियंका सेल्फी लव

तस्वीरें चाहे कितनी भी क्लिक करवा लें पर सेल्फी लवर्स के लिए ट्रिप तब तक पूरी नहीं होती जब तक वो एक परफेक्ट सेल्फी न लेलें। कहीं यही वजह तो नहीं कि प्रियंका के साथ इतने लोग मौजूद होने के बावजूद भी वो अकेले-अकेले सेल्फी के मजे ले रही हैं।

तस्वीरें: पति निक संग प्रियंका नए साल में बर्फीली पहाड़ियों पर कर रहीं रोमांस,साथ दिखे जेठ-जिठानी भी

थम कर बैठीं बर्फीली पाहिड़ी पर

इस तस्वीर को देख कर लग रहा है कि प्रियंका ने बर्फ में काफी स्कीइंग की है। दरअसल उनके पैरों के पास एक पेयर स्कीइंग बोर्ड का नजर आ रहा है। वहीं प्रियंका के बाॅडी पाॅस्चर को देख कर तो यही लग रहा है कि वो थक कर बैठ गईं।

तस्वीरें: पति निक संग प्रियंका नए साल में बर्फीली पहाड़ियों पर कर रहीं रोमांस,साथ दिखे जेठ-जिठानी भी

निक जोनस को मिला सबसे स्टाइलिश होने का खिताब, तो प्रियंका ने इस तरह जताया प्यार

नरगिस फाखरी ने की भविष्यवाणी, बताया कैसे दिखेंगे प्रियंका-निक के होने वाले बच्चे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk