मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्लर से लड़के लड़कियों पकड़ा

ALLAHABAD: शहर में लगातार बढ़ रहें अपराध और घटनाओं को रोकने के लिए सीओ सिविल लाइन श्रीश चन्द्र ने हुक्का पार्लरों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अभियान के तहत रविवार को पुलिस टीम ने सिविल लाइंस में चल रहे कई हुक्का पार्लरों पर छापा मारा, मौके से पुलिस ने हुक्का समेत दर्जनों लड़के लड़कियों को भी पकड़ा। पुलिस टीम को देख कई हुक्का पार्लरों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। रविवार शाम छह बजे सीओ श्रीश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस ने लोकसेवा आयोग के निकट स्थित हुक्का पार्लर समेत बैंक ऑफ बडौदा के पास स्थित दो हुक्का पार्लरों पर छापेमारी की।

संचालकों में है हड़कंप

हुक्का पार्लर के खिलाफ शुरू हुई इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप है। लगातार पुलिस व कार्रवाई में जुटी टीम इन पार्लरों पर नजर गड़ाए हुए हैं। टीम इस पार्लर में हर पल नजर गड़ाए हुए है। इलाहाबाद शहर के अंदर दर्जनों हुक्का पार्लर संचालित हैं। अधिकारियों के सख्त आदेश हैं कि इन पार्लरों पर टीम पैनी नजर रखे और किसी भी तरह की कोई अनुचित मामले पाए जाने पर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।