- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने की वीसी

आगरा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए ट्रेन के परिचालन सुरक्षा एवं संरक्षा की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रेलवे जोन के सभी महाप्रबंधकों से वीडियो कांफ्रेस के जरिए आवश्यक विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस दौरान कई बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश दिए।

2016-17 में रेलवे में 104 दुर्घटनाएं

वीडियो कांफ्रेस में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में इंडियन रेलवे में 104 दुर्घटनाएं हुई। जो 2017-18 में क्षेत्रीय रेल प्रयासों से घटकर 73 हो गई है। इनको आगे और भी कम किया जाएगा। आगे इनको 50 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 75 क्रॉसिंग बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि एनसीआर में 79 मानव रहित लेबल क्रॉसिंग को सितम्बर में समाप्त किया जाएगा।

इन बिन्दुओं पर की चर्चा

- ट्रांसफॉरमेशन इनिशिएटिव का कार्यान्वयन

- दोहरीकरण एवं नई लाइन कायरें की स्थिति

- थिंक वेब स्विच का प्रावधान, वर्कसाइटों पर संरक्षा

- मंडलवार संरक्षा का एक्शन प्लान एवं मॉनिटरिंग की गई।

- क्षेत्रीय रेल की सभी रेल दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई।

- मानव रहित व मानव सहित क्रॉसिंग की समाप्ति पर चर्चा।

- क्षेत्रीय रेलवे पर महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

- मैकेनिकल इंटरलॉकिंग वाले यार्डो में परिवर्तन का एक्शन प्लान