- अधिकतम तापमान में आई दो डिग्री तक की कमी

- अगले दो दिनों तक इसी तरह का रहेगा मौसम

LUCKNOW: राजधानी में मंगलवार अल सुबह मानसून ने जोरदार दस्तक दी। जिसके चलते कई इलाकों में झामाझम बारिश के चलते तापमान में कई आई तो अनेक जगहों पर यह बारिश आफत बनकर टूटी। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को 43.6 एमएम बारिश हुई हैं। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसून यूपी में प्रवेश कर चुका है। उसी का प्रभाव से मंगलवार की सुबह बारिश हुई। गुरुवार से मानसून पूरी तरह से प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हो जायेगा। जिसके कारण 23 जून से झमाझम बारिश होने की संभावना हैं। संभावना जताई जा रही है कि राजधानी व आसपास के क्षेत्रो में लगातार दो सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।

भीषण गर्मी से मिलेगा निजात

सोमवार को हल्की बारिश के बाद जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी 79 फीसदी रही। वहीं मंगलवार की सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के डायरेक्टर जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वी यूपी में मानसून ने प्रवेश कर लिया है और गुरुवार से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पूरे जुलाई में आसमान में घनघोर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान झमाझम बारिश होगी। इसके बाद से वातावरण में नमी का प्रतिशत भी गिरेगा, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस वीक के बाद तापमान में भारी गिरावट होगा। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद हैं।