जयपुर (पीटीआई)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोमवार को यहां राजभवन में कांग्रेस के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक सहित 23 मंत्रियों के साथ अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। इनके मंत्रिमंडल में 23 में से 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं। राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह ने नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। इस दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के दूसरे कई बड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

राजस्थान में सीएम गहलाेत के मंत्रिमंडल ने ली शपथ,पढें 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों के नाम

ये हैं मंत्रियों के नाम
कैबिनेट मंत्री के रूप में बीडी कल्ला, शांति कुमार धारीवाल, परसादी लाल मीणा, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, लाल चंद कटारिया, रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद मीना, उदय लाल अंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास और सलेह मोहम्मद हैं। वहीं राज्य के मंत्रियों के रूप में गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीका राम जूली, भगत लाल जाटव, राजेंद्र सिंह यादव और रालोद के सुभाष गर्ग का नाम शामिल है।

राजस्थान-मध्यप्रदेश में भाजपा को मिले अधिक वोट

राजस्थान में भी कर्ज माफी का ऐलान, सीएम गहलाेत बोले कांग्रेस ने पूरा किया वादा

National News inextlive from India News Desk