ऐसा बोलीं दीपिका
रणवीर और दीपिका ने इस बात का इजहार एक खास इंटरव्यू के दौरान किया। इस साक्षात्कार के दौरान दीपिका बोलीं कि ये सच है कि वह रणवीर से अभी भी प्यार करती हैं। इस बारे में आगे दीपिका कहती हैं कि वह पूरी उम्र उनसे प्यार करती रहेंगी। उनका कहना है कि वह उनके लिए आज भी उतनी ही पजेसिव हैं, जितनी की पहले हुआ करती थीं।

शेयर करती हैं रणवीर से
दीपिका बताती हैं कि जब भी वह उनके बारे में कुछ पढती हैं, देखती हैं जो बेकार या सही है तो उसको लेकर रणवीर से जरूर शेयर करती हैं। सिर्फ दीपिका ने ही अपने प्यार का इजहार नहीं किया, बल्िक रणबीर ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि वह भी दीपिका से बहुत प्यार करते हैं।

ऐसा कहते हैं रणवीर
इस बारे में रणवीर कहते हैं कि दीपिका के लिए उनके दिल में इतना प्यार है जितना एक परिवार के लिए होता है। इस वजह से वह उनकी केयर भी करते हैं। यही नहीं उनको उनपर बहुत गर्व भी है। दोनों के बीच इतना प्यार होने के बावजूद दोनों के फैन्स को इस बात पर ताज्जुब है कि दोनों दो अलग-अलग लोगों के साथ जुड़ने पर आखिर क्यों मजबूर हैं। इसका कारण तो किसी को भी समझ में नहीं आता।

inextlive from Bollywood News Desk

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk