RANCHI : बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली रांची की कोमल सिंह अपने परिवार की तंगहाली के बाद भी अभिनय की दुनिया से दूर नही हो पाई। कभी बच्चों को डांस की ट्रेनिंग देती तो कभी अलबम बनाकर एक्टिंग की दुनिया से अपने को जोड़े रखा। आखिरकार इनकी मेहनत रंगे लाई और आज वह बॉलीवुड में धमाल मचा रही है। आज वह लाल विजय शाहदेव की फि़ल्म 'फुलमानिया' में टाइटल रोल प्ले कर रही हैं।

टैलेंट है तो मौका मिलेगा

'फुलमनिया' में अपने रोल के बारे में बताते हुए कोमल सिंह ने बताया कि झारखंड की सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म में इस करैक्टर को जीना मेरे लिए चैलेंज से भरा हुआ था। लेकिन, इस रोल निभाकर में अपने आप को भाग्यशाली मां रही हूं और आगे भी इस तरह की चुनौती भरे रोल करने की कोशिश रहेगी। मुम्बई में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है पर अगर आपके अंदर प्रतिभा है तो एक न एक दिन मौका मिलना तय है।

हर लिहाज से परफेक्ट है कोमल

फि़ल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर लाल विजय शाहदेव ने कोमल सिंह की तारीफ करते हुए बताया कि वो एक कम्पलीट आर्टिस्ट है जिसकी बॉलीवुड को बहुत जरूरत है। एक दिन वह जरुर एक्टिंग की दुनिया में रांची और झारखंड के नाम रोशन करेगी।

कई टीवी सीरियल्स में कर चुकी हैं काम

कोमल सिंह ने स्कूलिंग रामटहल चौधरी हाई स्कूल से की है और रांची के महेंद्र प्रसाद महाविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद मुंबई में बॉलीवुड में उतर चुकी है। कोमल सिंह बॉलीवुड में फिल्मों में काम करने से पहले टीवी सीरियल क्राइम पेट्रॉल, फीयर-फाइल्स व दूरदर्शन में प्रसारित सलाम इंडिया में कर चुकी है बेहतरीन अभिनय कर चुकी है। अभी उसे नामी डाइरेक्टर प्रकाश झा की एक फिल्म में लिया गया है। कोमल सिंह को कई फिल्मों में अभी से आफर आने लगे हैं पर वो कोई भी रोल सोच समझकर करना चाहती है।