RANCHI : देश के 20 सबसे ज्यादा कंजस्टेड सिटीज में रांची 18 वें पायदान पर है, जबकि पहले नंबर पर बेंगलुरु है। इसके अलावा मुंबई दूसरे व दिल्ली तीसरे स्थान पर है। वहीं, 11 पायदान पर बिहार की राजधानी पटना व 20 वें स्थान पर पुणे सिटी है। नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (एनबीइआर) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एनबीइआर ने हाल ही में देश के टॉप-20 कंजस्टेड सिटीज की यह लिस्ट जारी की है।

ट्रैफिक सिस्टम की खुली पोल

देश के टॉप-20 कंजस्टेड सिटीज की लिस्ट में रांची का नाम जुड़ने से यह साबित हो गया कि यहां ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। ट्रैफिक सिस्टम को स्मूद बनाने के सभी प्रयास फेल साबित हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि चौक-चौराहों पर जाम में फंसकर लोगों का कीमती वक्त यूं ही जाया हो जाता है।

स्लो ट्रैफिक में भी 17वें स्थान पर रांची

एनबीइआर की रिपोर्ट में सबसे स्लो ट्रैफिक वाले शहरों की लिस्ट भी जारी की गई है। जिसमें कोलकाता सबसे स्लो ट्रैफिक वाला शहर है जबकि पटना छठे नंबर पर है। वही हमारी रांची इसमें भी 17वें पायदान पर है। ऐसे में हमारी सिटी के ट्रैफिक को स्मूथ होने में कितना वक्त लगेगा यह बताना मुश्किल है।

देश के टॉप-20 कंजस्टेड सिटीज

1.बेंगलुरु

2.मुंबई

3. दिल्ली

4.चेन्नई

5.कोलकाता

6.हैदराबाद

7.पुणे

8.जयपुर

9.कोयमबटूर

10.अहमदाबाद

11.पटना

12.चंडीगढ़

13.कोच्चि

14.तिरुवनंतपुरम

15.बेगुसराय

16.कोजिखोड़े

17.नागपुर

18.रांची

19.विजयवाड़ा

20.भोपाल

स्लो ट्रैफिक सिटीज की लिस्ट 1.कोलकाता

2.बेंगलुरु

3. हैदराबाद

4.मुंबई

5.वाराणसी

6.पटना

7.दिल्ली

8.भागलपुर

9.बिहारशरीफ

10.चेन्नई

11.मुजफ्फरपुर

12.अलीगढ़

13.दरभंगा

14. इंग्लिश बाजार

15.गया

16.इलाहाबाद

17.रांची

18.धनबाद

19.अकोला

20.पुणे