छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: राहुल शुक्ला, अनुकूल राय व आशीष कुमार की घातक गेंदबाजी की बदौलत झारखंड ने कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के पहले ही दिन मेहमान त्रिपुरा को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक त्रिपुरा 88 ओवर में आठ विकेट पर 247 रन बना चुका था, जबकि एसएस दास व आरएच साहा क्रीज पर जमे हुए थे।

झारखंड ने जीता टॉस

झारखंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। त्रिपुरा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 11वें ओवर में सलामी बल्लेबाज एसएम सिंघा (14) को आशीष शुक्ला की गेंद पर राहुल शुक्ला ने लपक लिया। उसके बाद बीबी घोष व उदयन बोस ने मिलकर पारी को संवारा। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट की साझेदारी में 63 रन जोड़े। बीबी घोष ने 36 रन बनाए, वहीं उदयन बोस ने 81 गेंद पर चार चौके व तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाए। यह जोड़ी टूटते ही एक बार फिर त्रिपुरा की पारी लड़खड़ाने लगी। एनएन सेन (11) व कप्तान प्रत्युष सिंह (8) सस्ते में ही पेवेलियन लौट गए। चोटिल होने के कारण 35 रन बनाकर एनएन सेन पेवेलियन लौट गए। हरमीद सिंह चार रन ही बना पाए। नीलांबुज वत्स ने तीन चौके व एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। आरएच साहा ने नीलांबुज का अच्छा साथ दिया और तीन चौके की मदद से 43 रन बनाए। राणा दत्ता 21 रन ही बना पाए थे कि आशीष कुमार की गेंद पर इशांक जग्गी ने उन्हें लपक लिया।

झारखंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल शुक्ला ने तीन विकेट लिए, वहीं आशीष कुमार व अनुकूल राय ने दो-दो विकेट लिए। एस नदीम को एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।