कानपुर। रणवीर-आलिया स्टारर फिल्म 'गली ब्वाॅय' का ट्रेलर जारी हो चुका है और अब इसका पहला रैप साॅन्ग 'अपना टाइम आएगा' भी रिलीज कर दिया गया है। इस साॅन्ग में रणवीर और आलिया का अलग ही स्वैग देखने को मिला है। रणवीर किस तरह से मुंबई की स्लम से उठ कर एक बड़े रैपर के रूप में यूथ के बीच उभरते हैं, इस साॅन्ग में उसकी एक झलक देखने को मिलती है। फिल्म में रणवीर एक रैपर की भूमिका में हैं तो आलिया उनकी लव इंट्रेस्ट का किरदार निभाते दिखेंगी। गाने के वीडियो के अब तक मिले व्यूज के बारे में जानने के लिए आगे पढ़े और देखें साॅन्ग का वीडियो।
रणवीर-आलिया की 'गली ब्वाॅय' का फर्स्ट रैप साॅन्ग 'अपना टाइम आएगा' रिलीज,कुछ ही घंटों में मिले इतने व्यूज
अब तक मिल चुके इतने व्यूज
इस रैप साॅन्ग की पंच लाइन 'अपना टाइम आएगा' यूथ को कनेंट भी कर रही है और खूब पसंद भी आ रही है। रैप साॅन्ग को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे बीते हैं और इसे अब तक करीब 47 लाख बार देखा जा चुका है। रणवीर को एक रैपर की भूमिका में देखने के लिए उनके फैंस बेकरार हैं। वहीं ट्रेलर में आलिया की स्लम एरिया में रहने वाली लड़की की दमदार छवि ने भी लोगों को अपना दीवाना बना रखा है।
रणवीर-आलिया की 'गली ब्वाॅय' का फर्स्ट रैप साॅन्ग 'अपना टाइम आएगा' रिलीज,कुछ ही घंटों में मिले इतने व्यूज
इस दिन होगी रिलीज
रणवीर और आलिया की ये फिल्म 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही है। मूवी की कहानी स्लम एरिया में रहने वाले एक लड़के और लड़की की लव स्टोरी के बारे में दर्शाएगी। लड़का यानी की रणवीर एक नामी रैपर बनना चाहता है पर उसके पिता उससे पढ़ाना-लिखाना चाहते हैं जिसमें उसका मन बिल्कुल नहीं लगता है। हालांकि आगे की कहानी जानने के लिए फिल्म की रिलीज का इंतजार करें और यहां देखें इसका पहला रैप साॅन्ग 'अपना टाइम आएगा'...


पति रणवीर सिंह के साथ '83' में दीपिका ने काम करने से क्यों किया मना, वजह है चौंकाने वाली


'गली ब्वाॅय' में रणवीर-आलिया : जानें कौन है देश का 'रैली ब्वाॅय', 'ममा ब्वाॅय' और 'गाली ब्वाॅय'

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk