राजरूपपुर निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

नशीला पदार्थ सुंघा कर जबरन दुष्कर्म का लगाया आरोप

ALLAHABAD: धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मोहल्ले की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने राजरूपपुर चौकी में तैनात सिपाही पुष्पेन्द्र सिहं व चंदन सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जबरन घर में घुस आए

महिला का आरोप है कि सिपाही पुष्पेन्द्र सिंह चंदन सिंह नामक शख्स के साथ जबरन घर में घुसा और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद चंदन ने जेब से रुमाल निकालकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। वह अचेत हो गई तो दोनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।