RANCHI: राजधानी रांची के विभिन्न अंचलों में राजस्व कर्मचारियों की कमी की वजह से दाखिल खारिज समेत जमीन से संबंधित अन्य कार्यो में तेजी नहीं आ पा रही है। जानकारी के मुताबिक, रांची के 22 अंचलों में करीब 400 से ज्यादा दाखिल खारिज के मामले या तो पेंडिंग हैं या समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। दाखिल खारिज सहित जमीन से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए लोगों को अंचल के कई बार चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। राजस्व कर्मचारी के नहीं होने से भूमि विवाद के भी कई मामले लंबित हैं। साथ ही किसानों को अपनी जमीन की रसीद अपडेट कराने के लिए भी कई बार दौड़ना पड़ता है।

57 पद रिक्त

रांची के कुल 22 अंचलों में कहने को 157 पद स्वीकृत हैं, लेकिन 100 कर्मचारियों से ही काम चलाया जा रहा है। मतलब साफ है कि पूरे जिले में एक तिहाई पद खाली हैं। जबकि प्रत्येक अंचल में लगान संबंधी अन्य कार्यो के लिए अंचल में हर दिन 100 से ज्यादा लोग आते हैं।

राजस्व कर्मचारी के अंचलवार स्वीकृत पद, पदस्थापन व रिक्तियां

अंचल स्वीकृत पद नियुक्ति रिक्ति

1. शहर अंचल 04 03 01

2. हेहल 04 03 01

3. अरगोड़ा 04 04 00

4. बड़गाई 04 04 00

5. कांके 09 08 01

6. रातू 07 04 03

7. मांडर 07 06 01

8. चान्हो 07 04 03

9. बुढ़मू 07 05 02

10. खेलारी 04 03 01

11. लापुंग 09 06 03

12. बेड़ो 07 04 03

13. ईटकी 04 03 01

14. नगड़ी 04 03 01

15. नामकुम 11 08 03

16. ओरमांझी 09 06 03

17. अनगड़ा 10 07 03

18. सिल्ली 10 04 06

19. बुण्डू 10 05 05

20. तमाड़ 13 03 10

21. सोनाहातू 09 04 05

22. राहे 04 03 01

कुल 157 100 57