-रघुवंश बोले यह आम पब्लिक का आक्रोश है, भाजपा के दिन पूरे हो गए

क्कन्ञ्जहृन्: केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ राजद ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया। मार्च में शामिल कुछ कार्यकर्ता घोड़े पर भी सवार थे।

राजद के नेता एवं कार्यकर्ता वीरचंद पटेल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जुलूस की शक्ल में डाकबंगला चौराहे तक पहुंचे। मार्च का नेतृत्व रघुवंश प्रसाद एवं राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। रामचंद्र पूर्वे कर रहे थे। मार्च के दौरान राजद नेता-कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे।

पूरे हो गए दिन

रघुवंश ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सत्ता के खिलाफ यह आम जनता का आक्रोश मार्च है। भाजपा के दिन पूरे हो गए हैं। पब्लिक अब बर्दाश्त नहीं करने वाली है। नरेंद्र मोदी सरकार जनता को गुमराह करके चार साल का जश्न मना रही है। उसके कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। अभी पेट्रोल 83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72 रुपये लीटर से अधिक में बिक रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पेट्रोल 44 रुपये और डीजल 51 रुपये प्रति लीटर है। नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति भारत से ही की जाती है। फिर भी वहां कम कीमत है। नेपाल में पेट्रोल 68 रुपये और डीजल 54 रुपये प्रति लीटर है। अन्य चीजों की कीमतें भी इसी हिसाब से बढ़ रही हैं। इससे देश में हाहाकार मचा हुआ है। मार्च में राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे, निराला यादव, पीके चौधरी, देवमुनी सिंह यादव, मदन शर्मा, आभालता, भाई अरुण कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा एवं सत्येंद्र पासवान समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।