एक साल में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा ने वानखेड़े में 27 रन की छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली। इस दौरान रोहित ने एक छक्का भी लगाया। इस साल उनके खाते में 65 छक्के हो गए हैं। एक साल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब रोहित के नाम हो गया। पहले यह रिकॉर्ड डिविलियर्स के नाम था जिन्होंने 63 छक्के लगाए थे।

रोहित के 5 रिकॉर्ड : छक्‍का लगाने में गेल को कोई पीछे छोड़ सकता है,रोहित ने कर दिखाया

एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के

एक साल में एक टीम के खिलाफ भी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम हो गया। रोहित ने सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ इस साल सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 38 छक्के लगा दिए। रोहित ने वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल का पीछे छोड़ दिया। गेल ने 2012 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 33 छक्के लगाए थे।

रोहित के 5 रिकॉर्ड : छक्‍का लगाने में गेल को कोई पीछे छोड़ सकता है,रोहित ने कर दिखाया

सचिन की बराबरी की

सचिन तेंदुलकर के बाद रोहित मुंबई के ऐसे दूसरे लोकल बॉय बन गए। जिसे वानखेड़े पर टीम इंडिया की कप्तानी का मौका मिला। सचिन ने 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी।

श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब धुनाई करते हैं रोहित, गवाह हैं ये तीन पारियां

रोहित के 5 रिकॉर्ड : छक्‍का लगाने में गेल को कोई पीछे छोड़ सकता है,रोहित ने कर दिखाया

सबसे तेज टी-20 शतक

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित का बल्ला खूब गरजा। इंदौर में रोहित ने सबसे तेज टी-20 शतक भी जड़ दिया था। रोहित ने यह शतक सिर्फ 35 गेंदों में बनाया था।

रोहित के 5 रिकॉर्ड : छक्‍का लगाने में गेल को कोई पीछे छोड़ सकता है,रोहित ने कर दिखाया

कप्तानी भी जंच गई

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने बेहतरीन कप्तानी की। रोहित को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का कप्तान बनाया गया था, रोहित ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। इस साल भारत किसी भी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में नहीं हारा, कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ जीत पाई और भारत का अजेय रिकार्ड बनाए रखा।

रोहित के 5 रिकॉर्ड : छक्‍का लगाने में गेल को कोई पीछे छोड़ सकता है,रोहित ने कर दिखाया

Cricket News inextlive from Cricket News Desk